Saturday, October 18, 2025

मंदसौर में खाकी पर फिर लगा दाग, तस्कर छोड़ने 50 लाख की डील का खुलासा, टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित


मंदसौर में खाकी पर फिर लगा दाग, तस्कर छोड़ने 50 लाख की डील का खुलासा, टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

मंदसौर जिला नशीले पदार्थों के कारोबार के लिए सारे देश में जाना जाता है। यहां पर तस्करों और खादी वर्दी का चोली दामन का साथ है। समय-समय पर पुलिस वालों पर कार्यवाही भी होती है। कुछ दिन बाद वह फिर वापस नौकरी में आ जाते हैं। निलंबन की कार्यवाही से यहां पर तैनात पुलिस वालों को डर भी नहीं लगता है। ताजा मामला मंदसौर जिले का है। शामगढ़ क्षेत्र में डोड़ा चूरा के तस्करों से लाखों रुपए का लेनदेन कर तस्करों को छोड़ने के आरोप में थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे तथा चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। निलंबित करने के आदेश पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने दिए हैं। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार तस्करों को छोड़ने के लिए थाना प्रभारी ने 50 लाख रुपए में सौदा किया था। इस सौदे में एएसआई अविनाश सोनी, प्रधान आरक्षक दिलीप बघेल तथा आरक्षक मनीष पवार शामिल थे। इन चारों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

50 लाख की डील का बड़ा खुलासा, तस्करों से हुई बातचीत

सूत्रों के अनुसार, ग्राम आकली शिवदास में पुलिस टीम अवैध शराब पकड़ने पहुंची थी, लेकिन वहां उन्हें करीब एक क्विंटल डोडाचूरा मिला। कार्रवाई करने के बजाय टीम ने तस्करों से सौदा कर लिया और मौके से जाने दिया। बताया जा रहा है कि सरपंच प्रतिनिधि के माध्यम से 50 लाख रुपए की डील तय की गई थी। शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया, जिसमें केवल एक आरोपी को ही मामले में शामिल किया गया जबकि अन्य तस्करों को छोड़ दिया गया।


ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुली पोल

शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें डील की बातचीत के संकेत मिले। प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर एसपी मीना ने बिना देर किए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सूत्रों का कहना है कि यह मामला केवल एक डील तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पहले भी डोडाचूरा मामलों में लेन-देन की चर्चाएं सामने आती रही हैं।

पहले भी विवादों में रहे निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे

निरीक्षक शिवहरे का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पूर्व अफजलपुर थाने में पदस्थ रहते हुए भी उनके खिलाफ कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें हुई थीं। एक ग्रामीण की मौत के मामले में भी उन पर आरोप लगे थे। उस समय तत्कालीन एसपी ने उन्हें हटाया था, हालांकि उन्होंने न्यायालय से स्टे लेकर दोबारा पदभार संभाल लिया था। अब एक बार फिर उन पर वही पुराने आरोप दोहराए जा रहे हैं — तस्करों से लेन-देन कर कार्रवाई को कमजोर करने के।

सख्ती से पुलिस महकमे में हड़कंप

एसपी विनोद कुमार मीना अपनी सख्त कार्यशैली और पारदर्शिता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जिले को डोडाचूरा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है

 

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news