TOC NEWS
कच्छ। बुधवार देर रात गुजरात के भुज शहर में एक अभियान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दो संदिग्ध ISI एजेंट को गिरफ्तार किया। एटीएस के अधिकारी के अनुसार, दोनों संदिग्ध ड्रोन और फोन के जरिये सेना और बीएसएफ के जवानों की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील सूचनाएं अपने पाकिस्तानी आकाओं को भेजते थे।
आरोपियों की पहचान भुज तालुका के कुकमा गांव निवासी अलाना हमीर समा (40) और सुमरापुर निवासी शकूर सुमरा (38) के रूप में की गई है। सरकारी गोपनीयता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। एटीएस अधिकारी ने कहा कि हम कुछ समय से दोनों पर करीबी नजर बनाये हुए थे, क्योंकि हमें जानकारी मिली थी कि वो इस क्षेत्र में सेना और बीएसएफ के जवानों की मूवमेंट के बारे में अपने पाकिस्तान स्थित आईएसआई आकाओं को संवेदनशील सूचनाएं भेज रहे थे।
एटीएस की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, पाकिस्तानी कंपनी में बनाया गया एक मोबाइल फोन आलाना के पास से बरामद किया गया। वह पिछले दो साल से आईएसआई के संपर्क में था। आलाना के पास से पाकिस्तान में जारी उसका पहचान पत्र और यहां जारी एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह हाल ही में भारतीय पासपोर्ट पर 4 बार पाकिस्तान गया है।

No comments:
Post a Comment