सूरत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे को लेकर बवाल शुरू हो गया है। गुजरात के शहर सूरत में आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल के आतंकियों के साथ सूरत में कई जगहों पर बैनर लगे हुए हैं। इन बैनरों में ओसामा बिन लादेन, हाफिज सईद और बुरहान वानी की भी तस्वीर है।
इन बैनर में इन लोगों को पाकिस्तान का हीरो बताया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी बैनरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है, तो भाजपा ने इससे साफतौर पर इन्कार किया है। यहां पर बता दें कि 16 अक्टूबर को सूरत में केजरीवाल की रैली होनी है। इसमें केजरीवाल के साथ संजय सिंह और कुमार विश्वास भी होंगे। केजरीवाल अगले दिन सूरत में ही कई संगठनों के नेताओं से भी मिलेंगे। गुजरात में केजरीवाल को चेतावनी- 'यहां सभी घर भाजपा के, पांव भी न रखें' वहीं, गुजरात में AAP प्रवक्ता योगेश जदवानी का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये बैनर लगाए हैं। वे नहीं चाहते हैं कि यहां पर केजरीवाल की रैली हो। उन लोगों ने ऐसे आठ बैनर हटाए हैं। गुजरात में भी चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल रविवार को कर सकते हैं एलान गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल का यह होगा कार्यक्रम
- -अरविंद केजरीवाल आज और 15 अक्टूबर को मेहसाणा और अहमदाबाद में आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कुछ युवकों के परिजनों से मिलेंगे।
- -आप सुप्रीमो केजरीवाल शाम 6 बजे अहमदाबाद पहुंचेगें। जिसके बाद अहमदाबाद से सीधे महेसाणा पहुचेगें।
- -यहां उन पाटीदारोंं के परिजनों से मुलाकात करेंगे जो आरक्षण आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पुलिस उत्पीड़न का शिकार बने थे।
- -केजरीवाल रात को महेसाणा में ही रुकेंगे।
- -16 अक्टूबर को केजरीवाल पाटीदारों के गढ़ सूरत में एक रैली करेंगे।
गौतलब है कि बीते दिन अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि हमारी सेना ने पिछले हफ्ते वीरता दिखाते हुए उरी हमले में 19 सैनिकों की शहादत का बदला लिया। प्रधानमंत्री के साथ मेरे 100 से ज्यादा मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने जो इच्छाशक्ति दिखायी है, मैं उन्हें सलाम करता हूं। लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल मीडिया में भारत की साख बिगाड़ने के लिए प्रापोगैंडा फैला रहा है वह पत्रकारों को सीमा पर लाकर ये कह रहा है कि यहां कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई है। मैं चाहूंगा की पीएम मोदी इस झूठ को बेनकाब करें।

No comments:
Post a Comment