Toc NeWS
जबलपुर। पति द्वारा पत्नी को छोटी सी बात पर आग लगाने की वारदात सामने आई है। दरसल मां और बहन के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए रविवार रात गई पत्नी दूसरे दिन सुबह वापस लौटी। इससे नाराज पति ने केरोसिन से भरी कुप्पी उड़ेलकर आग लगा दी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि बस्ती नंबर दो रहने वाली सोनम का विवाह दमोह निवासी ब्रजेश रैकवार से हुआ है। कुछ समय पूर्व से ब्रजेश शहर आ गया। वह ससुराल के पास ही एक मकान में सोनम के साथ रहने लगा। रविवार रात सोनम अपनी मां और बहन के साथ प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकली और सुबह घर लौटी। सोनम अंदर भी नहीं घुसी थी कि ब्रजेश विवाद करने लगा। तभी ब्रजेश ने सोनम को आग के हवाले कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और लगी आग बुझाई।
पुलिस जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। रात भर गायब रहने के कारण वह आगबबूला हो गया था। जैसे ही दूसरे दिन पत्नी पहुंची तो वह और भड़क गया और वारदात को अंजाम दे दिया.

No comments:
Post a Comment