
TOC NEWS @ www.tocnews.org
खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036
भोपाल, ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन ( आइसना ) के राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी की बैठक माउंट आबू में 22 तारीख को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी जी एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री ग्यारसी लाल शर्मा जी ने किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री ग्यारसी लाल शर्मा जी ने संगठन के मध्यप्रदेश के पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिस पर संगठन के तत्कालीक अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा जी ने अपने दो कार्यकाल की जानकारी देते हुए नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद हेतु विनय जी डेविड के नाम का प्रस्ताव रखा, इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक मैं शामिल सभी सदस्य गणों से विनय जी. डेविड अध्यक्ष बनाए जाने पर आपत्ती एवं सुझाव मांगे जिस पर सभी सदस्य गणों ने विनय जी डेविड को अध्यक्ष बनाए जाने सहमति देते हुए सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री ग्यारसी लाल शर्मा जी ने सभा में विनय जी डेविड को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी, एवं मध्य प्रदेश का दायित्व सौंपते हुए उन्हें शीघ्र ही नई कार्यकारिणी गठन करने के अधिकार और प्रदेश के समस्त संगठन की गतिविधियों का उत्तरदायित्व सौप दिया।

संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनय जी. डेविड ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पं.विनोद मिश्रा को नई कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त कर दिया। जिस पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की
![]() |
ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन "आइसना"के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी जी ने विनय डेविड जी को म.प्र प्रदेश अध्यक्ष व पं.विनोद मिश्रा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी.... |
विनय जी डेविड ने अध्यक्ष बनने के पश्चात सभी सदस्य गणों से संगठन के कार्य के प्रति जागरूकता के साथ कार्य करने की अपील की है एवं जो साथी प्रदेश स्तर पर संगठन के लिए अग्रसर होकर कार्य करने के इच्छुक हैं उनको आगे आने का आह्वान किया है।
संगठन की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डेविड ने सभी सदस्य गणों को अपने स्तर पर बैठक लेकर इस कार्य योजना तैयार कर संगठन के प्रति आर्थिक क्षेत्रों के लिए योजना पर विचार विमर्श कर निर्णय लेने को कहा है। जिन लोगों के संगठन की सदस्यता के प्रति रुचि नहीं है उनको संगठन के पदों से दूर रहने की सलाह दी हैं.
No comments:
Post a Comment