TOC NEWS
खंडवा. लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सरकारी स्कूल के अकाउन्टेन्ट को दिव्यांग शिक्षक से उसकी बकाया राशि के भुगतान के बदले 10,000 रुपये की घूस लेने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया.
लोकायुक्त पुलिस के इंस्पेक्टर विजय चौधरी ने बताया कि खंडवा जिले के मूंदी कस्बे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अकाउन्टेन्ट देवेंद्र उपाध्याय (47) को रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह सहायक अध्यापक खेमगिर गोस्वामी (50) से बस स्टैंड पर 10,000 रुपये की कथित घूस ले रहा था. उन्होंने बताया कि रिश्वत की रकम दिव्यांग शिक्षक के क्रमोन्नति वेतनमान और विकलांग भत्ते की कुल 1.16 लाख रपये की बकाया राशि का भुगतान करने के बदले ली जा रही थी.

No comments:
Post a Comment