
TOC NEWS
उदयपुर। एसीबी टीम ने बांसवाड़ा के कालिंजरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल प्रकाशचंद्र ने पीड़ित पक्ष से आरोपी पक्ष पर प्रभावी कार्रवाई और गिरफ्तार करने की एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एडिशनल एसपी ब्रजेश सोनी ने बताया कि आरोपित ने यह रिश्वत कलिंजरा के जाम्बुड़ी गांव निवासी लक्ष्मण मीणा से मांगी थी। परिवादी की रिपोर्ट पर सत्यापन किया गया, जिसमें पुष्टि के दौरान आरोपित ने पूर्व में मांगी गई पांच हजार की राशि में से एक हजार रुपए ले लिए थे तथा एक हजार रुपए और कम कर दिए। बकाया 3 हजार रुपए की राशि लेते टीम ने उसे धर दबोचा। टीम द्वारा आरोपी हेड कांस्टेबल को देर रात तक उदयपुर लाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment