Thursday, October 13, 2016

स्वर्णिम मध्यप्रदेश में दस हजार में बिकी दो लाडिय़ाँ ?

शिवराज सिंह चौहान के लिए चित्र परिणाम
शिवराज सिंह चौहान

अवधेश पुरोहित // TOC NEWS
भोपाल । जिस मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सपनों का स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की भरपूर तैयारी में लगे हुए हों उसी प्रदेश में जहाँ चालीस फीसदी गांवों में पिछड़ी जातियों और दलित वर्ग के लोगों को मंदिर में प्रवेश में भेदभाव का सामना करना पड़ता हो, यही नहीं इसी मुख्यमंत्री के स्वर्णिम मध्यप्रदेश में ३० फ ीसदी गांवों में दलितों और पिछड़ी जातियों को पानी भरने से रोका जाता हो, तो वहीं ३५ फीसदी गांवों में रहने वाले दलितों को शमशान के उपयोग पर पाबंदी का सामना करना पड़ता हो, तो वहीं प्रदेश के अति लोकप्रिय मुख्यमंत्री के स्वर्णिम मध्यप्रदेश में जहाँ सरकार की हर वह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़लियों के लिये चलाई जा रही हों, इसके बावजूद भी इस प्रदेश में दतिया जिले के बीकर गांव में दस-दस हजार में कंजर के डेरों में अपनी दो लाड़लियों को एक पिता द्वारा बेचे जाने की घटना भी सामने आई है। 

इस घटना का खुलासा होने के बाद मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की लाड़लियों की प्रगति और उनके उज्जवल भविष्य के लिये चलाई जा रही योजनाओं पर प्रश्नचिन्ह तो उठता ही है, तो वहीं मुख्यमंत्री की लाड़लियों से संबंधित योजनाओं को संचालित करने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं। बुंदेलखण्ड के दतिया जिले के बीकर की जो शर्मनाक घटना सामने आई उसके अनुसार माँ की मौत क्या हुई गरीबी ने भी अपना शिकंजा कस लिया और मजबूर बाप ने अपनी दो बेटियों को बेच दिया। मामला दतिया जिला मुख्यालय से १५ किलोमीटर दूर बीकर गांव का है जहां रमेश अहिरवार ने गरीबी से तंग आकर अपनी १३ और छ: साल की दो बेटियों को कंजरों के डेरे में दस-दस हजार रुपए में बेच दिया। 

अब रमेश गांव से गायब है और पुलिस उसको खोजने के साथ-साथ लड़कियां बेचने की सम्पूर्ण जानकारी जुटाने में लगी हुई है, जिस प्रदेश में गरीबों, दलितों और बेसहारा लोगों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हों, उसी प्रदेश के दतिया जिले के बीकर के दलित रमेश अरिहवार के पास कोई स्थाई कामधंधा न होना भी प्रदेश में चल रही दलितों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं पर भी तमाम सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। अपनी लाड़लियों को कंजरों के डेरे में दस-दस हजार रुपये में बेचने वाले रमेश के बारे में बताया जाता है कि काम धंधा न होने के कारण उसकी पत्नी किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने तीन बच्चों को पाल रहे थे। 

इसी रोजी-रोटी के संघर्ष के चलते एक साल पहले रमेश की बीमार पत्नी की मौत हो गई थी इसके बाद रमेश के लिये अपनी दो बेटियों और एक बेटे को पालना मुश्किल हो गया, यही नहीं इसी दौरान रमेश को गांव में भी मजदूरी मिलना बंद हो गई और वह अपना गांव छोड़कर झडिय़ा गांव में कंजरों के डेरे के पास काम करने लगा। गांव में ही रमेश के दो भाई रहते हैं लेकिन वो भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आए। इन्हीं सब समस्याओं से जूझते हुए रमेश ने अपनी दोनों बेटियों को अलग-अलग कंजरों के डेरे में बेच दिया और गांव छोड़कर रफूचक्कर हो गया। रमेश के गायब होने के बाद उसका दस साल का बेटा अब भी कंजरों के डेरे में रहता है। 

इस सारी घटना का खुलासा होने के बाद दतिया जनपद पंचायत के सीईओ अजय सिंह कहते हैं कि रमेश अहिरवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है पता करके कुछ बता पाएंगे, तो वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वर्णिम मध्यप्रदेश में राज्य के दलितों, गरीबों और बेसहारा वर्ग के लोगों के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन मजे की बात यह है कि जिन अफसरों पर इन वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी है, तो वहीं यह सवाल भी उठता है कि जिस बीकर गांव में रमेश अहिरवार निवास करता था उससे संबंधित पंचायत के सरपंच और सचिव के साथ-साथ अन्य सरकारी अमले का ध्यान रमेश अहिरवार की तंगी हालत पर क्यों नहीं गया यह जांच का विषय है। 

रमेश अहिरवार के द्वारा गरीबी से तंग आकर अपनी दो लाड़लियों को दस-दस हजार रुपये में कंजरों के डेरों में बेचने की यह घटना कई सवाल खड़े करती है तो वहीं राज्य में चलाई जा रही इन वर्गों के लिये योजनाओं को क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर उनकी कर्तव्यनिष्ठा उजागर होती है और यह भी संकेत मिलते हैं कि जिस सरकार में गरीबों के उत्थान के लिये तमाम योजनायें चल रही हों और ऐसी स्थिति में रमेश को इन सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों और किस स्थिति में पंच सरपंच और पंचायत सचिवों से लेकर गरीबों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का भी मामला उजागर होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news