Thursday, October 13, 2016

टैंकों के साथ देखी गईं पाकिस्तान आर्टिलरी की दो रेजीमेंट


TOC NEWS
नई दिल्ली पाक अधिकृत कश्मीर में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की हलचल तेज हो गई है। इंटेलीजेंस रिपोर्ट से पता चला है कि छम्ब सेक्टर के पास टैंकों के साथ पाकिस्तानी आर्टलरी (तोपखानों) की दो रेजीमेंट देखी गई हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक छम्ब सेक्टर में पाक आर्टलरी और टैंकों के साथ पाकिस्तानी कमांडो भी देखे गए। ये कमांडो पाकिस्तानी सेना की इंफेंट्री यूनिट के बताए जा रहे हैं। छम्ब दोनों देशों के लिए महवत्त्पूर्ण इंटेलीजेंस सूत्रों ने बताया कि छम्ब सेक्टर में इन कमांडो के साथ एक बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर को भी देखा गया।

 छम्ब और उसके आसपास का इलाका भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए सामरिक तौर पर अहमियत रखता है। हाजी पीर में तीन तरफ से भारतीय सेना की मजबूत पकड़ है। भारतीय सेना छम्ब सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी का जवाब देने के लिए तैयार है। कच्छ से दो आईएसआई एजेंट गिरफ्तार गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी का काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार को पड़ोसी देश की सीमा से सटे कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया।

 एक पुलिस अधिकारी ने बताया एटीएस को कच्छ के खावडा गांव के दो निवासियों पर पाकिस्तान के आईएसआई के जासूस के तौर पर काम करने का संदेह था। उन पर पिछले एक वर्ष से करीबी निगाह रखी जा रही थी। दोनों को आज एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बतायाए हमें सूचना मिली है कि उनके घरों की तलाशी के दौरान एटीएस ने उनके पास से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी ऐसे माहौल में हुई है, जब भारत और पाकिस्तान की सीमाओं पर तनाव पहले ही जोरों पर है। कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई : बासित भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से पाकिस्तान लगातार इनकार करता आ रहा है। 

इसी क्रम में बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने 29 सितंबर को ऐसी कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। बासित ने यह भी कहा कि अगर भारत की तरफ से ऐसी कोई गतिविधि हुई होती तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया होता। अब्दुल बासित ने यह बात बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कही। इसके अलावा बासित का कहना था कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो होने की बात भी गलत है। यह भारत की ओर से की गई एक मनगढंत बात है। बासित ने कहा कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। 29 सितंबर को एलओसी पर सिर्फ क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग हुई। इसमें पाकिस्तान के दो जवान शहीद हुए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत की गोलीबारी का तत्काल जवाब दिया। साथ ही बासित ने इस मामले पर पाकिस्तान की प्रख्यात रक्षा विशेषज्ञ आएशा सिद्दीकी के आर्टिकल को भी आधारहीन बताया। बासित ने कहा कि वह नहीं जानते कि आएशा किस आधार पर यह बात कह रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news