एलर्ट रिपोर्टर// परमानंद प्रजापति (बहोरीबंद// टाइम्स ऑफ क्राइम)
एलर्ट रिपोर्टर से संपर्क:-9753495684
गौर तलब है कि स्लीमनाबाद थाना के ग्राम कुआं में भाजपा अध्यक्ष भरत तिवारी अपने साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। उसी दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुरेश झारिया वहां पुलिस दल के साथ पहुंच गए और भाजपा मंडल अध्यक्ष तिवारी एवं उनके एक दर्जन साथियों को पकडक़र थाने ले आए। थाने में मंडल अध्यक्ष द्वारा राजनैतिक दबाव बनाकर सहायक उपनिरीक्षक सुरेश झारिया ने उनको छोड़ दिया एवं उनके साथियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करके मात्र 210 रूपये की जप्ती बनाई।
एस.पी. ने उपनिरीक्षक सुरेश झारिया को किया लाईन अटैच
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल क अध्यक्ष भरत तिवारी को जुआ खेलते पकडऩे तथा बाद में थाने से छोडऩे की जानकारी जैसे ही पुलिस कप्तान मनोज शर्मा को लगी तो उन्होंने तत्काल सहायक उपनिरीक्षक को स्लीमनाबाद एसडीओपी कार्यालय अटैच करते हुए पूरे मामलें की जांच के निर्देश स्लीमनाबाद एसडीओपी को दिए। पुलिस कप्तान मनोज शर्मा ने गंभीरता से लिया भाजपा मंडल अध्यक्ष को छोडऩे वाले सहायक उपनिरीक्षक सुरेश झारिया को लाइन अटैच कर दिया।

No comments:
Post a Comment