TOC NEWS
नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के सबसे सफल सितारों में से एक शाहरुख खान की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है पहले प्यार फिर शादी और 26 साल का साथ बॉलीवुड में जहां कुछ महीनों में ही रिश्ते टूट जाते हैं वहां शाहरुख और गौरी की जोड़ी एक मिसाल है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान 47 साल की हो चुकी हैं गौरी छिब्बर (अब खान) का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था शाहरुख की पत्नी होने के बावजूद गौरी ने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई हैं इंडस्ट्री में वे प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर मशहूर हैं
1984 में हुई पहली मुलाकात
दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख ने गौरी को 1984 में एक पार्टी में पहली बार देखा था तब वह महज 18 साल के थे गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था उस वक्त गौरी केवल 14 साल की थीं शुरू में अपने शर्मीले स्वभाव के कारण शाहरुख कुछ कह नहीं सके लेकिन वह हर उस पार्टी में जाते जहां गौरी के आने की उम्मीद होती कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का फोन नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई करण जौहर के टॉक शो में शाहरुख ने बताया था कि शुरुआत में गौरी को इंप्रेस करने के लिए वह “गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा… गाना भी गाते थे।
जब गौरी ने कर लिया था ब्रेकअप
शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे उन्हें उनका दूसरों से बात करना बाल खुले रखना पसंद नहीं था वह छोटी-छोटी बात में गौरी से लड़ने लगते थे गौरी इन बातों से बेहद परेशान हो चुकी थीं रिश्ता खत्म करने के लिए उन्होंने शाहरुख से बात करनी बंद कर दी।
उन्हें दिल्ली में छोड़ अपने दोस्तों के साथ वह मुंबई चली आई जब शाहरुख को यह पता चला तो वह भी मुंबई पहुंचे और अपने दोस्तों के साथ गौरी की तलाश शुरू की अंतत: वह उन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं जहां एक दूसरे को देखते ही दोनों रोने लगे और तभी शादी करने का फैसला कर लिया।
मुश्किल से तैयार हुए गौरी के माता-पिता
गौरी और शाहरुख अलग-अलग धर्म के हैं दोनों के पता था कि गौरी के माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होंगे इसलिए करीब पांच साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपा कर रखा जब गौरी के परिजनों को इस रिश्ते का पता चला तो वे बेहद नाराज हुए पहले तो धर्म आड़े आया उसके बाद उन्हें लगता था कि शाहरुख सैटल्ड नहीं हैं और एक ऐसी जगह पर काम करते हैं।
जहां कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता इसके अलावा उनका कहना था कि अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला करने के लिए गौरी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं लेकिन दोनों डटे रहे और आखिरकार उन्हें शादी के लिए तैयार कर ही लिया।
शादी के 26 साल
शाहरुख ने गौरी से 25 अक्टूबर 1991 को शादी की थी। जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी।
गौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में शाहरुख कहते हैं कि एक दोनों बिलकुल अलग हैं वहीं गौरी ने कई बार यह बात स्वीकार की है कि शाहरुख पहले और इकलौते लड़के हैं जिनसे उन्होंने प्यार किया है इन 26 सालों में जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में दोनों साथ खड़े नजर आए।
Sunday, October 8, 2017
गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया, पढ़ें लव-स्टोरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
टॉप न्यूज़
Popular Posts
dhamaal Posts
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।
कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )
पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )
कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036
क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )
SUPER HIT POSTS
TIOC
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,
प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
Mobile No
98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।
http://tocnewsindia.blogspot.com
यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

No comments:
Post a Comment