Wednesday, October 18, 2017

गुजरात में गरजे मोदी, जीएसटी लागू करने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा



TOC NEWS
गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगते हैं कि जो सवाल उनके सामने उठते हैं. उसका वो जवाब नहीं देते. लेकिन सोमवार को बीजेपी के गौरव महासम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने बेदह तल्ख लहज़े में हर आरोप का जवाब दिया. विकास पागल हो गया है से लेकर जीएसटी और नोटबंदी पर मोदी बोले. लेकिन जीएसटी और नोटबंदी पर वे गुजराती में बोले.
मोदी ने जीएसटी लागू करने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा. उन्होने कहा कि उन्होंने इसे लागू नहीं किया है. सभी पार्टियों ने मिलकर इसे लागू करने का निर्णय लिया था. भारत सरकार ने इसे लागू करने के पहले तीस बार बैठक बुलाई थी और उसके बाद जीएसटी लागू किया गया. इस निर्णय की भागीदार कांग्रेस भी है.उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काले धन पर नकेल कसी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास और गुजराती विरोधी है.
पूरे भाषण के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला. मोदी ने अपने भाषण में कहा कि जिस पार्टी ने इतने नेता दिए. इतने प्रधानमंत्री दिए. लेकिन यह पार्टी इतना नीचे गिर सकती है. नकारात्मकता और झूठ के आधार पर चुनाव जीतने के सोच और तरीके कभी सफल नहीं हुए. जब गुजरात में चुनाव आता है तो उन्हें बुखार जरा ज्यादा आता है. सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ इस पार्टी ने क्या व्यवहार किया, मैं उसे दोहराना नहीं चाहता. पटेल की बेटी के साथ भी इस पार्टी ने क्या बर्ताव किया. यह इतिहास जानता है. मोरारजी देसाई के साथ भी इस परिवार ने यही किया. देसाई भाई को नेस्तानाबूत करने के लिए यह परिवार पूरी तरह जुट गया.
मोदी ने कहा कि गुजरात के बच्चे-बच्चे को पता है कि नर्मदा के लिए कितना जुल्म सहना पड़ा. उन्होंने कहा कि 50 हजार करोड़ रुपए की वजह से 90 डैम का काम रुका हुआ था. ये पार्टी काम अधूरा छोड़ना जानती है. हमारी सरकार आने के बाद इन डैम का काम शुरू हुआ.मैं पुराने लटके प्रोजेक्ट को खोज-खोजकर निकालता हू और उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं.
कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर लगातार भागती रहती है. मेरी इच्छा है कि कभी कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े. लेकिन इस पार्टी का काम लोगों को भड़काना है. विकास के नाम पर कांग्रेस चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार नहीं कर रही है.
मोदी ने कहा कि 50- 60 के दशक में नेहरू ज्योति संघ के कार्यक्रम में गुजरात आए थे. लेकिन बार बार ज्योति संघ बोलना भूल जाते थे और जनसंघ बोल देते थे. उन्होंने हमें दलित विरोधी कहा, बीजेपी में आज सबसे ज्यादा सांसद दलित हैं. हमें शहरी पार्टी कहा, आज बीजेपी में सबसे ज्यादा सांसद किसान हैं.जब कुछ नहीं चला तो कांग्रेस पार्टी विकास को गाली देने लगी. कौन कहता है गांव में सड़क नहीं चाहिए, बच्चों के लिए पढ़ाई ना हो, युवाओं की कमाई ना हो, बुजुर्गों को दवाई ना मिले. क्या विकास के बिना यह मुमकिन है पीएम मोदी ने कहा अगर कांग्रेस की स्थिति अच्छी थी तो क्या कारण है कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से 25 प्रतिशत एमएलए पार्टी को छोड़ देते हैं.
अपने भाषण के दौरान मोदी ने नोटबंदी बंदी मामले मे भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया.मोदी ने कहा की 8 नवंबर जब हमने नोटबंदी की तो कांग्रेस ने उसे ब्लेक डे बताया उन्होने कहा कि वे इसे ब्लेक मुक्ति डे के रुप में मनाएंगे.
मोदी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ की . उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में भेजने के लिए अमित शाह को कांग्रेस ने जेल भिजवाया. मोदी ने अमित शाह को 2014 के लोकसभा चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव का मैन ऑफ द मैच बताया. मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार के मामले में ज़मानत पर हैं वे हम पर ऊंगली उठाते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति करती है. उनके लिए चुनाव वंशवाद की जंग है.

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news