Monday, August 3, 2020

एसडीएम ने कहा डाक्टर के पास जाने और दवा लेने जाने के अलावा भी बनाओ कोई बहाना

एसडीएम ने कहा डाक्टर के पास जाने और दवा लेने जाने के अलावा भी बनाओ कोई बहाना

TOC NEWS @ www.tocnews.org
ब्यूरो चीफ मुलताई, जिला बैतूल 
हाथों में रसीद लेकर बेवजह घूमने वालों का एसडीएम ने खुद काटा चालान 
मुलताई। जब भी कभी लाक डाऊन के दौरान बेवजह घूमने वालों का चालान काटा जाता है तो अधिकांश लोगों द्वारा बनाए जाने वाले बहाने में कहीं डाक्टर के पास जाने तो कहीं दवा लेने जाने का ही बहाना प्रमुख होता है। रविवार जब सूरजमल स्मृति तिराहे पर एसडीएम सीएल चनाप सहित प्रशासनिक अमले ने मुख्य मार्ग से आवागमन करने वालों का चालान काटना चालू किया तो फिर वही बहाने चालू हो गए। 

जिससे झुंझलाकर एसडीएम चनाप ने कहा कि इसके अलावा भी कोई बहाना बनाओ। उन्होने स्वयं हाथों में रसीद लेकर बेवजह घूमने वालों के चालान काटे तथा लगभग साढ़े तीन हजार रूपए की वसूली मौके पर ही की। लाक डाऊन में आवागमन के प्रतिबंध के बावजूद रविवार सुबह से ही वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी था। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम चनाप ने सूरजमल स्मृति तिराहे पर पहुंचकर चालान काटना प्रारंभ कर दिया, इस दौरान उन्होने अपने हाथों में रसीद लेकर खुद वसूली की जिससे अधिकांश लोग चुपचाप चालान की राशि देकर चलते बने। 

कार्यवाही नही होने से नियमों का हो रहा था उल्लंघन 

शनिवार से क्षेत्र में लाक डाऊन घोषित किया गया है जिसमें इस बार वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन शनिवार भी पूरे दिन वाहनों की आवाजाही बनी रही। रविवार सुबह से ही फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई जिसमें लोग ट्रिपल सीट भी आवागमन कर रहे थे। हालांकि इस बारे में प्रशासन द्वारा पूर्व से लोगों को सचेत किया जा रहा था लेकिन शनिवार कोई कार्यवाही नही होने से लोगों ने नियमों का उल्लंघन रविवार भी जारी रखा। रविवार दोपहर कार्यवाही के बाद  लोगो में हड़कंप मच गया तथा इसके बाद फिर वाहनों की आवाजाही कम हो गई। 

लाकडाऊन के बावजूद कामथ में खुली थी दुकानें

इधर लाक डाऊन के बावजूद शनिवार शाम छिन्दवाड़ा मार्ग पर कामथ में कुछ दुकानें खुली हुई थी जिसमें दुकानदारों द्वारा व्यवसाय किया जा रहा था। सूचना मिलते ही एसडीएम चनाप सहित प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार से जुर्माना वसूला तथा दुकान बंद कराई गई। एसडीएम चनाप ने बताया कि कामथ में स्थित हार्डवेयर दुकान लाक डाऊन के बावजूद खुली रहने से दुकानदार से एक हजार रूपए जुर्माना वसूलकर दुकान बंद कराई गई साथ ही लाक डाऊन के दौरान दुकान नही खोलने की चेतावनी भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news