Thursday, August 6, 2020

तेज बारिश में पुलिया पार कर रहे तीन युवक बाईक सहित बहे, एक का मिला शव, सुबह से लेकर शाम तक गोताखोर खोजते रहे शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी

तेज बारिश में पुलिया पार कर रहे तीन युवक बाईक सहित बहे, एक का मिला शव, सुबह से लेकर शाम तक गोताखोर खोजते रहे शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी

TOC NEWS @ www.tocnews.org

ब्यूरो चीफ मुलताई, जिला बैतूल 

मुलताई। नगर में बुधवार रात की तूफानी बारिश ने एैसा कहर ढाया कि छिन्दवाड़ा हाईवे मार्ग से परसठानी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया से तीन युवक बाईक सहित बह गए। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस सहित एसडीएम सीएल चनाप एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बैतूल से एसडीईआरएफ की गोताखोर टीम बुलाई गई जिन्होने दो बाईक सहित एक शव निकाला। 

शाम तक गोताखोरों द्वारा दो अन्य युवकों की तलाश जारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में कन्या हाईस्कूल के सामने निवास करने वाले लक्की पिता कैलाश बारंगे उम्र लगभग 22 वर्ष अपने दोस्त आकाश विश्वकर्मा एवं दीपेश धारपुरे के साथ परसठानी गया था जहां से वह रात में वापस लौट रहा था। बारिश के कारण महिलावाड़ी के पास स्थित पुलिया पर से पानी जा रहा था इसलिए दोस्तों ने उसे पुलिया पार करने से मना किया लेकिन लक्की नहीं माना एवं पुलिया पार करने की जिद करने लगा इस पर दोनों दोस्त बाईक से उतर गए तथा लक्की बाईक से पुलिया पार करने लगा इसी दौरान पानी का तेज बहाव आने के कारण लक्की बाईक सहित बह गया।

यह देखकर आकाश तथा दीपेश घबरा गए तथा उन्होने वापस महिलावाड़ी पहुंचकर सरपंच दिनेश पठाड़े सहित ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जिस पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इधर ग्रामीणों ने जब तलाश की तो नदी में से दो बाईक निकली जिसकी जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि खड़कवार निवासी रघुनाथ देशमुख तथा गजमलढाना निवासी कृष्णा डिगरसे भी बाईक सहित लापता हैं जिससे यह संभावना व्यक्त की गई कि दोनों उसी पुलिया से बारिश में तेज बहाव के कारण बह गए। 

खोजने पर डेम के किनारे झाडिय़ों में फंसा मिला रघुनाथ का शव 

बताया जा रहा है कि कृष्णा डिगरसे तथा रघुनाथ देशमुख बैंक के काम से बुधवार लगभग 10 बजे मुलताई आए थे लेकिन वे वापस कब हुए इसकी जानकारी परिजनों को भी नही मिली। मृतक रघुनाथ के छोटे भाई श्रीराम देशमुख ने बताया कि उनका बड़ा भाई रघुनाथ कोआपरेटिव बैंक मुलताई गया था तथा रात में जब रघुनाथ को फोन लगाया गया तो उनका मोबाईल बंद था। इधर सुबह जब गोताखोर टीम द्वारा खोज की गई तो रघुनाथ का शव बूकाखेड़ी डेम में झाडिय़ों में फंसा हुआ मिला जिसे किनारे पर लाया गया। इधर पुलिस द्वारा  पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई भेजकर मर्ग कायम किया गया। परिजनों ने बताया कि रघुनाथ खेती करता था तथा कृष्णा भी खेती के साथ मजदूरी भी करता था इसलिए दोनों ही बैंक के काम से मुलताई गए थे तथा भारी बारिश के कारण पुलिया पर हादसा हुआ। 

शाम तक चलती रही दो युवकों की खोज 

बैतूल से पहुंची एसडीईआरएफ की गोताखोर टीम द्वारा सुबह 11 बजे से शाम तक बोट के द्वारा बूकाखेड़ी बांध में जगह-जगह बहे युवकों की तलाश की गई लेकिन शाम तक सफलता नही मिल पाई थी। गोताखोर टीम के राजा रघुवंशी ने बताया कि सुबह 11 बजे से तलाश करने पर एक घंटे बाद रघुनाथ का शव मिल गया था लेकिन उसके बाद शाम 6 बजे तक दूसरा कोई शव नही मिला। उन्होने बताया कि बूकाखेड़ी बांध का एरिया बहुत बड़ा है इसलिए तलाश करने में विलंब हो रहा है लेकिन अंधेरा होने तक तलाश की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news