Saturday, August 8, 2020

छतीसगढ़ का बहुचर्चित नान घोटाला : कोर्ट में गवाही के बाद कार्यवाही क्‍यों नही?

छतीसगढ़ का बहुचर्चित नान घोटाला : कोर्ट में गवाही के बाद कार्यवाही क्‍यों नही?

TOC NEWS @ www.tocnews.org

  • विजया पाठक

अनिल टुटेजा के खिलाफ लगाया था आरोप :

क्‍या गिरिश शर्मा को मिलेगा न्‍याय?

छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े और बहुचर्चित 36 हजार करोड के नान घोटाले के मुख्‍य आरोपी अनिल टुटेजा के खिलाफ पर्याप्‍त सबूत और साक्ष्‍य मौजूद होने के बाद अब अदालत कोई मील का पत्‍थर फैसला दे सकता है। इनका प्रकरण माननीय जज लीना अग्रवाल की अदालत में चल रहा है।

दूसरी तरफ अनिल टुटेजा की इंतरिम बेल पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर मामला रिजर्व कर दिया है। आरोपी छत्‍तीसगढ़ शासन के एक सशक्‍त पद पर विराजमान है जहां से वह सरकार से प्राप्‍त शक्ति का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। आज की तारीख में इस आरोपी पर शिकंजा कसने के बजाय मौजूदा सरकार एवं पूर्व सरकार दोनों ने उल्‍टा इनको फ्री हैण्‍ड ही दे दिया।

गिरिश शर्मा नान घोटाले के मुख्‍य गवाह हैं, जो नान घोटाले के अहम सूत्रधार रहे हैं। इनके पास ईओडब्‍ल्‍यू ने 20 लाख रुपये बरामद किये और बाद में गिरिश शर्मा को मुख्‍य गवाह बना लिया गया, जो की एक तरह से सही भी था। क्‍योंकि विवेचना में बड़े मगरमच्‍छ को पकड़ने के लिये छोटी मछलियों को छोड़ना जरुरी था।

इनके मुख्‍य गवाह बनाने के मामले में अनिल टुटेजा के वकीलों ने कोर्ट में आपत्ति भी जताई थी, और कहा इस मामले में ईओडब्‍ल्‍यू आरोपी को गवाह कैसे बना सकते हैं। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और कहा कि गिरिश शर्मा, अरविंद ध्रुव और जीतराम यादव नान में पदस्‍थ थे और वहां के जिम्‍मेदार अधिकारियों के कहने पर काम करते थे। कोर्ट ने यह भी माना था कि वे प्रकरण में साक्ष्‍य की महत्‍वपूर्ण कडि़या है। यदि उन्‍हें आरोपी बनाया जाता है तो अपराध की महत्‍वपूर्ण कडि़या विलुप्‍त हो जाएंगी। इसलिए उन्‍हें आरेापी नही बनाया जा सकता।

नान घोटाले के अन्‍य आरोपी संदीप शर्मा, सतीश कैवर्त्‍य, सुधीर, आरपी पाठक, डीएस कुशवाह, कौशल किशोर यदु, शिवशंकर भट्ट की ओर से धारा 314 दप्रस का आवेदन एसीबी की अदालत में लगाया गया था। आरोपियों ने कहा था कि प्रथम सूचना पत्र में अन्‍य आरोपियों के नाम होने के बावजूद उनको आरोपी नही बनाया गया है। जबकि धारा 164 के बयान में अपने अपराध को स्‍वीकार किया है। फिर भी एसीबी ने गिरीश शर्मा, अरविंद ध्रुव और जीतराम यादव के खिलाफ चालान पेश नही किया।

इस पर कोर्ट ने कहा था कि न्‍यायहित में उन्‍हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर इन तीनों गवाही घोटाले की प्रमुख कड़ी रही है अब इनके बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इन आरोपियों में शिवशंकर भट्ट लंबी जेल काट आये हैं। एक और महत्‍वपूर्ण घटना संज्ञान में लाना बहुत आवश्‍यक है, भारत के विवेचना के संपूर्ण इतिहास में किसी मामले में पहली बार ऐसा हुआ होगा जब गवाह पर पोस्‍ट फैक्‍टियो आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की गई और करीब चार साल पहले बरामद रकम भी इस मामले के माध्‍यम से उसी व्‍यक्ति के मथ्थे मारने की कोशिश की गई है।

गिरिश शर्मा जिनके पास से ईओडब्‍ल्‍यू ने नान घोटालो के छापे में 20 लाख रुपये बरामद किये और इसी से संबंधित कोर्ट में उन्‍होंने बयान दिया कि यह पैसा अनिल टुटेजा का है। अब इस बयान के 6-8 महीने बाद ईओडब्‍ल्‍यू द्वारा पोस्‍ट फैक्टियो केस दर्ज कराना संदिग्‍ध दिखता है। सूत्रों के अनुसार जिसकी पुष्टि नही हो पाई है ऐसी जानकारी मिली है कि ईओडब्‍ल्‍यू ने जब विवेचना प्रारंभ कि तो गिरिश शर्मा की आय से अधिक संपत्ति 10 प्रतिशत से काफी कम पाई गई।

उस समय किसी महाशय के दबाव से आय से अधिक संपत्ति काफी बढ़ाकर 30 से 35 प्रतिशत का मामला बनाया गया। इसके बाद कोई महाशय और दबाव बनवाकर इसको 150 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति करने की जुगत में लगा हुआ है। ताकि सिम्‍बालिक तौर पर 5 साल पुराने ईओडब्‍ल्‍यू द्वारा जप्‍त किये हुये 20 लाख रुपये भी गिरिश शर्मा के दिखे। इस मामले में उच्‍च स्‍तरीय जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

ऐसी स्थिति में प्रदेश की वर्तमान सरकार को चाहिए वह तत्‍काल इन्‍हें लाभ के पदों से तुरंत हटा देना चाहिए। इतने बड़े और व्‍यापक घोटाले के परिणाम तक पहुंचाना चाहिए। अनिल टुटेजा और आलोक शुक्‍ला जैसे अपराधियों को अपने किए की सजा जरुर मिलना चाहिए। कोर्ट अपना काम कर रही है। सरकार को भी न्‍याय की लड़ाई में अपनी जिम्‍मेदारी निभानी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news