Wednesday, April 28, 2010

आखिर कौन निकाल रहा एटीएम से रूपए.?

ब्यूरों प्रमुख// सुरिन्दर सिंह अरोरा (होशंगाबाद //टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरों प्रमुख से सम्पर्क : 99939 93300
भारतीय स्टेट बैंक की एसपीएम स्थित शाखा का एटीएम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपीएम कर्मचारियों का कहना है कि इस एटीएम से उनके खाते में राशि कम बताई जा रही है। सीआईएसएफ के प्रहलाद सोनबड़े ने बताया कि 13 अपै्रल को एटीएम से 20 हजार रूपए निकाले जाना बताया गया है। उन्होनें कहा कि बैंक प्रबंधन से चर्चा की गई तो उन्होनें मामले को गंभीरता से न लेते हुए स्वयं के द्वारा ही पैसे निकाले जाने की बात कही। प्रतिभूति कागज कारखाने के मोहम्मद युसूफ खान के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना घटित हुई। श्री खान ने बताया कि 14 अपै्रल को 5 हजार रूपए निकाले व 16 तारीख को 10 हजार रूपए निकाले और जब शेष राशि के लिए खाता चेक किया तो उसे देश होश उड़ गए। उन्होनें कहा कि चेक करने पर 30 हजार रूपए निकाला जाना दर्शाया गया। श्री खान ने कहा कि जब बैंक प्रबंधन से चर्चा की गई तो उन्होनें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं इस संदर्भ में जब शाखा प्रबंधक से चर्चा करनी चाही तो उनसे बात नहीं हो सकी। एसपीएम कर्मचारियों के खातों से कम हो रहे रूपए को एसपीएम एम्पलायज यूनियन ने गंभीरता से लिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करने की मांग की। यूनियन के महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि एसबीआई बैंक के खातों से पैसों का कम होना जांच का विषय है। उन्होनें कहा कि हमने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। उन्होनें कहा कि पीडि़तों की राशि समायोजित होनी चाहिए। इस बारे में रूचिवर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद का कहना है कि यूनियन पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। मामला गम्भीर है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शीघ्र जांच कर रिर्पोट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
----इंजीनियरों ने की मशीन की जांच--
भोपाल से आए इंजीनियरों द्वारा एटीएम को बंद कर मशीन की जांच की गई। गुस्साए ग्राहक बैंक के बाहर खड़े रहे। पीडि़त ग्राहक रमेश चौरे ने बताया कि 13 अपै्रल को एटीएम मशीन से अपने खाता क्रमांक 10694079689 की शेष की राशि समरी निकाली। इसमें खाते से 20 हजार रूपए कम हो गए। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने मुझे ही दोषी बताया, जबकि मेरे द्वारा एटीएम मशीन से कोई राशि नहीं निकाली गई। खातों से रूपए निकलने की खबर लगते ही बैंक में ग्राहकों की कतार लग गई है।- सभी ग्राहक एक ही बैंक के -
जिन लोगों के खाते से पैसे निकले है वे सभी एक ही एसबीआई एसपीएम शाखा के ग्राहक है। अधिकांश लोगों के 12 से 15 अपै्रल के बीच राशि निकली है। इन्हें राशि गायब होने की खबर तब लगी जब इन लोगों ने अपने एटीएम मशीन से खाते का मिनी स्टेटमेंट निकाला।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news