Friday, July 18, 2025

नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गयी सायकिल रैली

नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गयी सायकिल रैली 


जबलपुर जिले को नशामुक्त करने की सभी अधिकारियों ने ली शपथ, निकाली गयी सायकिल रैली 

‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ/वाहन को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

       मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

    इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में  पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आज दिनॉक 17-7-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के नेतृत्व में  पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक सायकिल रैली निकाली का आयोजन किया गया।

         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को प्रभावित करता है।   युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ होती है यदि यही शक्ति नशे की गिरफ्त में आ जाए, तो यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षति है।  हमारा प्रयास है कि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान  के माध्यम से युवाओं को इस अंधकार से दूर रखें।  
         आपने कहा कि लोगों को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए क्योंकि नशा न केवल अपराधों को जन्म देता है, बल्कि समाज में अस्थिरता भी लाता है। ऐसे में सभी  की जिम्मेदारी  है कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं के प्रति जागरूक करें।

      आपने स्वयं शपथ ली तथा उपस्थित सभी ने शपथ लेते हुये कहा कि ‘‘ मै न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्की स्वयं को भी नशा मुक्त करवाउंगा, क्योंकि बदलाव की शुरूवात अपने आप से ही होनी चाहिये। हम सब मिलकर अपने जिले जबलपुर को नशा मुक्त बनाने का दृढ निश्चय करें। 
                  सभी ने शपथ लेते हुये कहा कि अपने जबलपुर को नशा मुक्त करने में अपनी क्षमता अनुसार हर सम्भव प्रयास करेंगे। 
  इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला की उपस्थिति में ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ/वाहन को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
          ’‘ नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, समस्त नगर पुलिस अधीक्षको सहित लगभग 70 अधिकारियेां/कर्मचारियों द्वारा सायकिल रैली निकालते हुये ‘‘हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश’’  के नारे लगाते हुये जागरूक किया गया। 
        सायकिल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारम्भ होकर मालगोदाम, हाईकोट चौक, घंटाघर, बडी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, रानीताल चौक, शिवाजी चौक, मदनमहल थाने के सामने से ब्लूम चौक, भंवरताल , रसल चौक, इन्कमटैक्स चौराहा, पर्यटन तिराहा, हाईकोर्ट चौक , मालगोदाम चौक से होते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रैली समाप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news