नरसिंहपुर से सलामत खान की रिपोर्ट.......
(टाइम्स ऑफ क्राइम)
toc news internet channel
नरसिंहपुर। बीते दिवस सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे विद्युत मंडल की लापरवाही की वजह से केसीआई कंपनी का लाईनमेन अर्जुन पिता मुन्ना कश्यप 25 वर्ष करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल हुआ लाईनमेन विद्युत मंडल कर्मियों की मौजूदगी में स्थानीय नगरपालिका चौराहे पर खंभे में चढ़कर सप्लाई लाईन गिरा रहा था तभी वह सप्लाई लाईन में दौड़ते करंट की चपेट में आ गया और करीब 1 मिनिट तक वह खंभे में ही चिपका रहा, इसके बाद वह नीचे गिरा तो उसकी दाढ़ी वाला हिस्सा चोटिल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू करवाया गया। सवाल यह उठता है कि चालू लाईन में कर्मचारियों से काम लेकर जोखिम क्यों उठाया जा रहा था। जो लाईनमेन घायल हुआ वह न तो दस्ताने पहने हुए था और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम थे। इंजीनियर की देखरेख में सभी कार्य होने के बाद भी हमेशा इस तरह के हादसे प्रकाश में आते रहते हैं लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नही किया जाता।
(टाइम्स ऑफ क्राइम)
No comments:
Post a Comment