Wednesday, October 26, 2016

रांची एक दिवसीय: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला


महेंद्र सिंह धोनी के लिए चित्र परिणाम

TOC NEWS Oct 26, 2016, 12:32 IST  

रांची। महेंद्र सिंह धौनी की आगुआई वाली भारतीय टीम आज अपने कप्तान के घर में चौथे एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के सामने होगी। 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में होने वाले इस मैच में मेजबानों की कोशिश जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल करने की होगी।  भारत ने मोहाली में खेला गया तीसरा मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली है। इस मैच में सभी की निगाहें स्थानीय खिलाड़ी धौनी पर होंगी। भारत की सबसे बड़ी चिंता सलामी जोड़ी का रन न बनाना है। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों टीम को मनमाफिक शुरुआत देने में असफल रहे हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जो भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं। इस मैच में भी उन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।  

धौनी के इस मैच में भी चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। तीसरे एकदिवसीय में धौनी ने कोहली के साथ मिलकर 151 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी। कप्तान के घर में उनके खेल प्रेमियों को एक बार फिर धौनी से पिछले मैच में खेली गई पारी की ही उम्मीद होगी।  भारतीय गेंदबाजों ने इस श्रृंखला में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। नई गेंद से उमेश यादव और हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी आक्रमण को बखूबी संभाला है। अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह की काट ढूंढ पाना अब तक किवी टीम के लिए मुश्किल साबित हुआ है।स्पिन में लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अहम समय पर टीम को सफलता दिलाई है, लेकिन अक्षर पटेल से टीम को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।  धौनी मैच जीतने वाली टीम में बदलाव करने के पक्षधर नहीं हैं। ऐसे में इस मैच में अंतिम एकादश में किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आती है। वहीं बुधवार को किवी टीम की कोशिश धौनी के घर में उनकी टीम को मात देते हुए श्रृंखला में वापसी करने की होगी।लेकिन कप्तान केन विलियमसन के लिए यह काम आसान नहीं होगा। टीम सिर्फ दो बल्लेबाजों के भरोसे यह श्रृंखला खेल रही है। 

अब तक सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और कप्तान के बल्ले से ही रन निकले हैं।  मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर के साथ ही दूसरे बल्लेबाज टीम के लिए बल्ले से योगदान नहीं दे पाए हैं। किवी टीम की गेंदबाजी हालांकि प्रभावशाली रही है। टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट के नेतृत्व में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।  

टीमें (संभावित) :  भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव।  न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, डग ब्रेसवेल, एंटन डेविक, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जिम्मी नीशम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर और बी.जे. वॉटलिंग (विकेटकीपर)।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news