TOC NEWS
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की 55वीं राज्य-स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2016 का समापन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित एवं दक्ष पुलिस खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को देखकर गर्व होता है। इन्हें देखकर महसूस होता है कि हमारे पास खेलों में योग्यता की कमी नहीं है। पुलिस खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को और निखारने के लिये खेल विभाग के प्रशिक्षक पुलिस के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दे सकते हैं। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये खेलों में महिलाओं की भागीदारी और भी ज्यादा बढऩी चाहिये।

पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी ऑल इण्डिया पुलिस स्पोर्टस मीट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि 6 दिन तक चले इस आयोजन में शामिल हुए खिलाडिय़ों में बंधुत्व भावना और बढ़ी है। श्री शुक्ल ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में भी मध्यप्रदेश पुलिस के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
लाल परेड ग्राउण्ड पुलिस स्टेडियम में प्रतियोगिता में पुलिस के आठ जोन के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फुटबाल, व्हालीबॉल, हेण्डबॉल, बॉस्केटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी, वेट-लिफ्टिंग, जूडो और बॉक्सिंग शामिल किये गये थे।

समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता खिलाडिय़ों को पदक और ट्रॉफी वितरित की। पुलिस महानिदेशक श्री शुक्ल ने खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

No comments:
Post a Comment