
TOC NEWS
शनिवार को आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में पंजाब की तस्वीर कांग्रेस के लिए उत्साहवर्धक रही। यहां जनता ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भरोसा जताया और अकाली-भाजपा गठबंधन को नकार दिया। प्रदेश के संभावित मुख्यमंत्री की दौड़ में कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे आगे हैं।
वहीं उपमुख्यमंत्री के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की चर्चा है। हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू का नाम बतौर मुख्यमंत्री भी चर्चा में रहा था लेकिन पंजाब के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उसका खंडन किया था। अब सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
अपनी हाजिरजवाबी और भाषण के खास अंदाज से मशहूर सिद्धू ने लंबे समय तक भाजपा में रहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे पहले अटकलें थीं कि वे आम आदमी पार्टी में जाएंगे। जब वे कांग्रेस में चले गए तो चर्चाओं का बाजार गर्म था कि सिद्धू ने मुख्यमंत्री का पद मांगा है।
No comments:
Post a Comment