Thursday, October 25, 2012

नितिन गडकरी की कंपनी में बेनामी पैसा


नई दिल्ली।। बीजेपी प्रेजिडेंट नितिन गडकरी की कंपनी पूर्ति पावर ऐंड शुगर लिमिटेड (PPSL) के बारे में हर रोज नया खुलासा हो रहा है। अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने PPSL की और बारीकी से पड़ताल की तो पता चला कि PPSL को फंड करने के लिए कंपनियों का एक पूरा जाल है। देशभर में रजिस्टर्ड करीब 100 कंपनियां पीपीएसएल को फंड करती हैं। अब अगर आप इन कंपनियों की पड़ताल करेंगे, तो उलझकर रह जाएंगे। इन कंपनियों में कई शेयर होल्डर हैं। गजब की बात यह है कि शेयर होल्डरों में गडकरी के ड्राइवर और अकाउंटेंट का नाम भी शामिल है।

इस गड़बड़झाले से ऐसा आभास होता है कि इस PPSL में खुद गड़करी का या उनके ही किसी हितैषी का पैसा लगा हुआ हुआ है। टैक्स बचाने के लिए कई लोग फर्जी पतों पर फर्जी कंपनियां बना लेते हैं और उनमें आम लोगों को डायरेक्टर आदि बना लेते हैं ताकि टैक्स विभाग की नज़रों से बचें रह सकें। अब तक की जांच से PPSL में भी ऐसे ही गड़बड़ घोटाले के संकेत मिल रहे हैं। उधर, इस पूरे 'गोलमाल' पर जवाब देने से बचने के लिए गडकरी ने गुरुवार को अपनी दिल्ली यात्रा रद्द कर दी। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक अब वह सीधे हिमाचल प्रदेश जाएंगे, यहां इस समय चुनावी सरगर्मी जोरों पर है।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने बुधवार को भी खुलासा किया था ऐसी करीब 2 दर्जन कंपनियां हैं, जिनके पते फर्जी हैं। इनमें कई का डायरेक्टर गडकरी का ड्राइवर था।

कंपनी रजिस्ट्रार में जमा डाक्युमेंट की जब बारीकी से छानबीन की गई तो पता चला PPSL में फंड करने वाली कंपनियों का एक पूरा जाल है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि PPSL को करीब 100 कंपनियां फंड कर रही हैं। इनमें से कई कंपनियों के आय का स्रोत का कोई अता-पता नहीं है।

मसलन 'अपडेट मर्केंटाइल' को ही लीजिए। मर्केंटाइल ने 28 सितंबर 2011 को PPSL में 29 लाख शेयर लिए। मर्केंटाइल के खुद 39 शेयर होल्डर हैं। इसमें गडकरी का ड्राइवर मनोहर पनसे और अकाउंटेंट शामिल है। कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर अनंतिका इंफ्रास्ट्रकट्र प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के पास हैं।
जब अनंतिका की छानबीन की गई तो पता चला कि सितंबर 2011 में बनी इस कंपनी के 13 मालिक हैं। इनमें 11 कंपनियां और 2 व्यक्ति शामिल हैं। 11 में से 9 कंपनियां कोलकाता और दो दिल्ली की हैं।

दिल्ली की एक कंपनी 'फास्ट बिल्डवेल' दिल्ली के द्वारका इलाके में एक फ्लैट के पते पर रजिस्टर्ड है। कंपनियों का जाल यहीं पर खत्म नहीं होता। अब फास्ट बिल्डवेल के सभी 2,72,750 शेयर 17 कंपनियों के पास हैं। इसमें से 12 कोलकाता, 4 दिल्ली और 1 मुंबई की है। फास्ट बिल्डवेल का एक शेयर होल्डर 'किंग बिल्डवेल' दिल्ली मुनिरका के पते पर रजिस्टर्ड है। किंग बिल्डवेल के दो मालिक हैं, जो कोलकाता में रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news