आशा भोंसले की बेटी ने खुद को गोली मार आत्महत्या की |
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले
ने सोमवार को अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया
कि वर्षा ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर में रिवॉल्वर से खुद को गोली मार
ली।
ंवर्षा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया है। वर्षा कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों के लिए गाना गा चुकी हैं साथ ही अपनी मां के साथ कंसर्टो में भी भाग लेती थीं। इसके साथ ही वर्षा अखबारों, पत्रिकाओं व वेबसाइटों में लेख भी लिखती थीं। उनकी शादी हेमंत से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। हेमंत विज्ञापन की दुनिया का जाना-माना नाम हैं।
No comments:
Post a Comment