Tuesday, May 22, 2012

दो बूंद नारायण दत्त तिवारी पर भारी

दो बूंद की कीमत तो तिवारी से पूछिये!!
 एन डी का डीएनए
toc news internet channal
 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी को आदेश दिया कि वह पितृत्व मामले में डीएनए परीक्षण के लिये अपने खून का नमूना देने के लिए 26 मई को अदालत के सामने पेश हों। न्यायालय ने कहा कि तिवारी खून का नमूना देने के लिए उसके सामने पेश हों, ताकि डीएनए जांच से इस बात का पता लगाया जा सके कि कांग्रेस नेता को अपना पिता बताने वाले रोहित शेखर नाम के शख्स के दावे में कितना दम है। दिल्ली उच्च न्यायालय के संयुक्त रजिस्ट्रार दीपक गर्ग ने कहा, कि प्रतिवादी नंबर एक (तिवारी) को निर्देश दिया जाता है कि वह 26 मई को दोपहर 12 बजे अपनी दो तस्वीरों के साथ पेश हों। गर्ग के मुताबिक, अदालत को अपने आदेश को अमल में लाने के लिए पुलिस की मदद नहीं लेनी चाहिए।  

उन्होंने कहा, 86 साल के तिवारी को इस बात का मौका दिया जाना चाहिए कि वह अपनी मर्जी से आदेश का पालन करें। गर्ग ने उच्च न्यायालय परिसर के भीतर स्थित डिस्पेंसरी के प्रमुख से भी कहा कि वह 26 मई को एक डॉक्टर नियुक्त करें जो तिवारी के खून के नमूने ले सके। 26 मई मामले की सुनवाई की अगली तारीख है। अदालत का यह निर्देश तब आया जब उसे सूचित किया गया कि डीएनए जांच के लिए जरूरी किट को उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री ने हासिल कर लिया है। इस किट को हैदराबाद के सेंटर फॉर डीएनए फिंगर-प्रिंटिग और डायग्नोस्टिक्स से मंगवाया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रेवा खेत्रपाल ने 16 मई को अपने रजिस्ट्रार को आदेश दिया था कि वह तिवारी से खून का नमूना लाने के लिए पुलिस की मदद लें। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी को उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की ओर से निर्देश दिए गए थे कि वह डीएनए जांच के लिए खून के नमूने दें। 
नारायण दत्त तिवारी के कुछ हसीन पल

 रोहित शेखर ने याचिका दायर कर अदालत से मांग की थी वह तिवारी से अपने खून का नमूना देने के लिए कहे ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वह उसके पिता हैं या नहीं। खून के नमूने हासिल करने के लिए पुलिस की मदद लेने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को तिवारी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति सी के प्रसाद ने तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था, अब बस बहुत हो गया। आप (तिवारी) पहले के मौकों पर मौजूद नहीं थे। आपकी उम्र का लिहाज करते हुए हमने आपसे कहा था कि आप अपने खून के नमूने सीलबंद कवर में दें। हमने आपको अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षा दी लेकिन एक हद होती है।  शेखर ने अदालत में एक नई याचिका दायर कर मांग रखी कि पुलिस की मदद से तिवारी के खून के नमूने हासिल करने के लिए एक आयुक्त नियुक्त किया जाना चाहिए।

दो बूंद की कीमत तो तिवारी से पूछिये!!

कभी उत्तर भारत में कांग्रेस की जान, शान और पहचान नारायण दत्त तिवारी अपनी खूबसूरती के दम पर एकजबरदस्त ‘लेडी किलर’ माने जाते रहे हैं. उन के बारे में जितने मुंह उतनी बातें भी हैं. लेकिन अब ष्ठहृ्र कराने से मुकरने, भागने पे उनकी जो थुक्का फजीहत हो रही है वो देखने लायक है. आप भी देखिए... 
 
नमाजी से पूछिये न पुजारी से पूछिये ! 
 बारूद से न बम से कटारी से पूछिये !! 
दंगों में मत बहाइये यूं अपने खून को 
 दो बूंद की कीमत तो तिवारी से पूछिये !!!!

अनिल चौबे

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news