Thursday, June 16, 2016

शिक्षकों की कमी के चलते प्रारंभ हो रहा नया शिक्षण सत्र

अवधेश पुरोहित @ Present by - Toc News
(हिन्द न्यूज सर्विस)। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का असर इस वर्ष भी दिखेगा। नया शिक्षा सत्र शुय होने में सिर्फ दो दिन शेष हैं, लेकिन शिक्षकों की व्यवस्था इस साल भी नहीं हो सकी है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि १६ जून से नया सत्र शुरू हो रहा है और अब तक स्कूलों की सूची भी जिला कार्यालयों में नहीं पहुंच सकी है। प्रदेश में करीब एक लाख २४ हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें करीब पांच लाख ६५  पदस्थ हैं, लेकिन इस वर्ष इनमें से कई के तबादले हो गए, तो कुछ रिटायर होने के कारण पद खाली हुए हैं। शिक्षा विभाग के रिकार्ड अनुसार स्कूलों में ६० हजार के करीब शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि सूत्रों का कहना है कि सिर्फ मिडिल एवं प्राइमरी स्कूलों में ही करीब ७० हजार शिक्षकों की कमी बनी हुई है। सरकारी स्कूलों का स्तर गिरने के कारण छात्र-छात्राओं की संख्या में लागातार गिरावट आ रही है। हालत यह है कि प्रदेश में संचालित करीब ८५ हजार मिडिल एवं प्राइमरी स्कूलों में से करीब १३ हजार स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख् या २५ से ३० है। शहरी क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है। एजुकेशन पोर्टल पर दर्ज संख्या के अनुसार भोपाल जिले में कुछ स्कूला ऐसे हैं जिनमें बच्चों की संख्या दस से १२ ही है। वहीं ११ कक्षा में भी छात्रों की संख्या ५० फीसदी तक कम है। प्रदेश में दो लाख ५० हजार अध्यापक, ४० हजार संविदा शिक्षक, दो लाख ७५ हजार नियमित सहायक शिक्षक, एक लाख २१ हजार स्कूल तथा शिक्षकों की कमी ६० हजार है। राज्य शिखा केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में ऐसे प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल जिनमें छात्र संख्या क्रमश: २० औरा दस से कम है, उनकेा अन्य स्कूलों में मर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश के टॉप सरकारी स्कूलों में गिने जाने वाले ५० एक्सीलेंस (उत्कृष्ट) एवं ब्लॉक में खोले गए २०१ मॉडल स्कूलों में भी शिक्षक नहीं हैं। इन स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की कमी लम्बे समय से बनी हुई है । इन स्कूलों में हर साल अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाती है। हालांकि जैसा सरकार की तरफ से हमेशा अव्यवस्थाओं को लेकर जिस तरह के आश्वासन मिलते हैं वैसा ही कुछ इस मामले में राज्य के उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी का कहना है कि जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं यहां अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं संवदिा शिक्षक भर्ती की  तैयारी भी की जा रही है।  

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news