Monday, May 6, 2013

बंसल के बेटों की कंपनी, 5 सालों में 152 करोड़ की हो गई


रेल मंत्री पवन बंसल
चंडीगढ़।। जिस रफ्तार से रेल मंत्री पवन बंसल का राजनीतिक कद बढ़ा, उसी रफ्तार से उनकी पत्नी और बेटे की कंपनी थिऑन फार्मास्युटिकल्स का खजाना भरता गया। मधु, अमित और मनीष की इस कंपनी के पास पांच साल पहले एक धेला तक नहीं था लेकिन सरकार में बंसल का रुतबा बढ़ने के साथ ही कंपनी की झोली भी भरती गई। आज कंपनी का 152 करोड़ रुपये का टर्नओवर है।

थिऑन फार्मा की शुरुआत सन् 2005 में हुई थी और कंपनी ने 2007 की बैलेंसशीट में शून्य टर्नओवर घोषित किया था, जबकि 2012-13 में यह 152 करोड़ रुपये था। बंसल इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री रहे, जबकि पिछले साल नवंबर में तृणमूल कांग्रेस के यूपीए से हटने के बाद उन्हें रेल मंत्री बनाया गया।
ब्लॉग (व्यंग्य) : कौन किसका भांजा, कौन किसका दामाद!

चंडीगढ़ में कंपनी रजिस्ट्रार के पास जमा दस्तावेजों के मुताबिक, कमाई के मामले में थिऑन का खाता सन् 2008 में खुला। इस साल कंपनी का टर्नओवर 15.35 करोड़ रहा, जो अगले साल बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया। 2010 में थिऑन का टर्नओवर 62 करोड़ हो गया और 2011 में यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।

दस्तावेज से यह भी पता चलता है कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित इस कंपनी के प्रॉफिट में भी पिछले पांच सालों में भारी बढ़ोतरी हुई है। सन् 2008 में थिऑन का नेट प्रॉफिट 28 लाख था, जो पिछले साल तक बढ़कर 19.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में हैं।

थिऑन के अलावा भी बंसल के बेटों के पास तीन अन्य कंपनियां हैं। इवा हेल्थकेयर, इसिस पैकेजिंग और बंसी रौनक एनर्जी। दस्तावेज में यह डीटेल्स नहीं बताया गया है कि थिऑन किन कंपनियों को के साथ बिजनेस करती है, हालांकि कंपनी का दावा है कि सिप्ला, रैनबैक्सी, पिरामल, मैनकाइंड और टॉरेंड फार्मा जैसी कंपनियों के साथ कारोबार करती है।

थिऑन फार्मा के कारोबार को मुख्य रूप से अमित और मनीष चलाते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी शेयरधारक बंसल की पत्नी मधु हैं। दस्तावेजों के मुताबिक, मधु इवा हेल्थकेयर में भी डायरेक्टर हैं। अमित दिल्ली पब्लिक स्कूल, मोहाली में डायरेक्टर होने के साथ-साथ इस कंपनी में दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक हैं। अमित की पत्नी मोनिका के पास भी थिऑन के एक लाख 5 हजार शेयर हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news