Wednesday, February 17, 2016

बेटियों की नंगी लाशों का सैलाब अब मुख्‍यमंत्री आवास तक पहुंचा


कुमार सौवीर
लखनऊ : यह है यूपी में बेटियों के प्रति जघन्‍य अपराधियों का नंगा नाच। सरकार के चेहरे पर करारा तमाचा मारते हुए गिरोहबन्‍द अपराधियों ने आज फिर एक लखनऊ की एक नाबालिग बेटी को न सिर्फ चार दिनों तक अगवा किये रखा, बल्कि लगातार उनका दैहिक-शोषण करने के बाद उनकी नृशंस हत्‍या भी कर डाली। आज इस बच्‍ची की नंगी लाश मुख्‍यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के आवास और महिला सहायता केंद्र 1090 के मुख्‍यालय के चंद कदम दूर गाजी कैनाल के किनारे मिली। यह जगह चिडि़याघर के ठीक पीछे लोहिया पथ पर है।

ताजा खबर के अनुसार जू यानी अजायबघर के ठीक पीछे और मुख्‍यमंत्री आवास  के घर से चंद दूर एक स्‍कूली बच्‍ची की नंगी लाश बरामद हुई है। इसका पता तब पता चला, जब करीब सुबह साढे दस के करीब लोहिया पथ से गुजर रहे राहगीरों ने इस इलाके में चील-कौवों को मंडराते देखा। जहां पर लाश मिली है, वहां से समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो का आवास और कार्यालय ही नहीं, बल्कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का आवास बस चंद कदम दूर है। इतना ही नहीं, प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा‍ दिलाने के लिए बनाये गयी वीमन हेल्‍प लाइन 1090 के मुख्‍यालय से बमुश्किलन दो सौ मीटर है, जो आजकल महिलाओं के प्रति किसी कुख्‍यात कलंक के तौर पर मशहूर होता जा रहा है।
लोहिया से गुजर रही एक सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद वर्षा चतुर्वेदी ने बताया कि करीब पौने ग्‍यारह के आसपास इस इलाके में सायरन बजाती हुई कुद पुलिस गाडि़यां इस जगह पहुंचीं थीं। तब तक नागरिकों की भी खासी भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने आनन-फानन इस लाश को अपने कब्‍जे में लिया, और उस लाश को पंचनामा कर पोस्‍टमार्टम के लिए ले गये।

खबर पाते ही मौके पर पहुंचे शिवम तिवारी ने बताया कि मारी गयी बच्‍ची का नाम ............... है, जो इंदिरा नगर की रहने वाली थी। लेकिन मैंने तय किया है कि अब या ऐसी किसी भी बच्‍ची का नाम मैं केवल "मेरी बिटिया" ही कहूंगा। सम्‍भवत: एक बड़े स्‍थानीय स्‍कूल में हाई स्‍कूल की छात्रा थी मेरी बिटिया। मेरी बिटिया पिछली 10 फरवरी से लापता थी! लेकिन मेरी बिटिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस ने कब दर्ज की, इस बारे में कोई भी पता अब तक नहीं चल पाया है। जबकि वर्षा जी के मुताबिक कल एक अखबार में इस मेरी बिटिया के बारे में एक खबर प्रकाशित हो चुकी थी।
आपको याद होगा कि करीब डेढ़ साल पहले यानी पिछले 16-17 जुलाई-2014 की रात लखनऊ के मोहनलाल गंज इलाके में एक युवती की नंगी लाश बरामद हुई थी। यह लाश एक स्‍कूल के हैंडपम्‍प के किनारे मिली थी। आसपास का इलाका पूरी तरह रक्‍त-रंजित था, इस युवती की लाश को देख कर साफ पता चल रहा था कि मानों इसने हत्‍यारों से काफी देर तक संघर्ष किया। आशंका व्‍यक्‍त की जा रही थी कि इस बच्‍ची के गुप्‍तांग में किसी बड़े रॉड और सम्‍भवत पास ही लगे इंडिया मार्क हैंडपम्‍प के हत्‍थे से प्रहार किया गया था। पुलिस में मौजूद अनेक सूत्रो की आशंका थी कि इस हत्‍याकांड में कम से कम आधा दर्जन हत्‍यारे शामिल थे। लेकिन लखनऊ पुलिस ने इस हत्‍या में सिर्फ एक आदमी को गिरफ्तार किया, जो इस इलाके में बन रही कालोनी का गार्ड था।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news