TOC NEWS @ Nov 04, 2016, 22:00 IST
राजसमंद: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत के खिलाफ प्रधानमंत्री के अपमान करने का मामला दर्ज हुआ है। राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली थाना पुलिस ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ पीएम नरेन्द्र मोदी के फोटो वाली ड्रेस पहन कर प्रधानमंत्री का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
कांकरोली थानाधिकारी लक्ष्मण राम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक अदालत के आदेश पर कल यह मामला दर्ज किया है। अधिवक्ता प्रजीत तिवारी ने अदालत में पेश किये गये इस्तगासे में कहा कि अभिनेत्री राखी सांवत ने काले रंग की ड्रेस पहनी और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।
राखी सावंत पर कथित तौर पर अश्लीलता परोसने और प्रधानमंत्री की मर्यादा को गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। उस ड्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो बनी हुई थीं. इस्तगासे के अनुसार, ऐसी ड्रेस पहन कर राखी ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। इस्तगासे पर सुनवायी कर रही अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292, 293, 294, 501 और महिला अश्लील निरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत अभिनेत्री राखी सांवत के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच कर रही है। कांकरोली के एसएचओ के मुताबिक राखी सावंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी मामले में जांच चल रही है।
बता दें कि राखी सावंत ने अगस्त में अमेरिका के दौरे के दौरान ये ड्रेस पहनी थी। ड्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी थी। राखी की पीएम मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थी।

No comments:
Post a Comment