TOC NEWS
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जय) एवं बी.के.ए. पोर्टल न्यूज चैनल के शुभारंभ बुरहानपुर के इतिहास में सर्वप्रथम पुलिस प्राइड अवार्ड आयोजन संपन्न हुआ।
बुरहानपुर। ऐतिहासिक बुरहानपुर शहर के इतिहास में सर्वप्रथम बी.के.ए. एवं (जय) पत्रकार संगठन द्वारा पुलिस प्राइड अवार्ड का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चना की गई। तत्पश्चात बी.के.ए. पोर्टल न्यूज चैनल का शुभारंभ शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री अनिल भोसले, जिला कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव और नेपानगर की लोकप्रिय विधायक सुश्री मंजू दादू द्वारा किया गया।
उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण का (जय) पत्रकार संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात चैनल के संचालक एवं चीफ एडिटर उमेश जंगाले ने बी.के.ए. चैनल की विस्तृत जानकारी दी जिसमें श्री जंगाले ने कहां की सोशल मीडिया पर सभी लोग एक्टिव रहते हैं। जिसको देखते हुए आज यह पोर्टल चैनल लांच होने जा रहा है। जल्दी ही इसे आमजन टाटा स्काय और जियो पर भी देख पाएंगे। आयोजन पश्चात 30 से अधिक पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस प्राइज अवार्ड से नवाजा गया। जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर प्रस्तुति दी। एवं देशभक्ति गीत गाए कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बी.के. ए. पोर्टल न्यूज़ चैनल कि सराहना करते हुए। अपने उद्बोधन में कहा कि बी.के.ए. न्यूज से हमें यही उम्मीद है कि।
भविष्य में यह चैनल सकारात्मक खबरों को एवं जन हितेषी खबरों को स्थान देंगा। उन्होंने कहा कि आज (जय) पत्रकार संगठन एवं बी.के.ए. न्यूज द्वारा जो पुलिस प्राइड अवार्ड का आयोजन किया गया। उसके लिए बी.के.ए. और(जय) परिवार बधाई के पात्र है। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा पुलिस प्राइड अवार्ड एवं बी.के.ए. न्यूज के शुभारंभ पर अपने उद्बोधन में कहा कि।
आज पुलिस को हर क्षेत्र में बड़ी मेहनत व जद्दोजहद करना पड़ती है। फिर भी पुलिस सम्मान से वंचित रह जाती है। लेकिन आज जनर्लिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जय) एवं बी.के.ए. ने जो पुलिस प्राइड अवार्ड का आयोजन रखा वह वाकई सराहनीय है। कार्यक्रम में नेपा विधायक सुश्री मंजू दादू ने अपने उद्बोधन में कहां कि। बी.के.ए. न्यूज़ पोर्टल एवं (जय) द्वारा पुलिस प्राइड अवार्ड रखा जिसकी प्रशंसा करते हुए कहां की आज बुरहानपुर के इतिहास में सर्वप्रथम पुलिस प्राइड अवार्ड किया गया इसके लिए (जय) संगठन एवं बी.के.ए. न्यूज वाकई काबिले तारीफ है।
ऐसे आयोजन भविष्य में होते रहे और पत्रकारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में आपसी सामंजस्य बना रहे। भोपाल से उपस्थित हुए जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जय) पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय डेविड ने अपने विचार रखते हुए कहा कि।
(जय) पत्रकार संगठन आज पूरे देश में पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है। और आगे भी पत्रकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। और किसी भी पत्रकारों को किसी भी योजना से वंचित रहने नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित महापौर श्री अनिल भोसले, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, नेपा विधायक सुश्री मंजू दादू, राजू जोशी, विजय गुप्ता, सैयद फरीद, इंद्रसेन देशमुख, मुन्ना भाई, (जय) से प्रदेश अध्यक्ष विनय डेविड, प्रदेश उपाध्यक्ष राज नारायण मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रशांत वैश, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहन गुर्जर, संभागीय उपाध्यक्ष महेश मावले, संभागीय सचिव नितिन इंगले, जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले, राजेश मावले, नयन कापड़िया, प्रवीण वाणे, निलेश महाजन, बसंत सावलानी दत्तु मेढे, अब्दुल खालिक, अब्दुल गनी, मुजफ्फर अली, सुनील सलूजा और नेपानगर रविंद्र इंगले और कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

- Journalist Association of India ( JAI )

- Journalist Association of India ( JAI )








- Journalist Association of India ( JAI )





- Journalist Association of India ( JAI )



No comments:
Post a Comment