Tuesday, July 30, 2013

महिषासुरों के राज में बेबस है दुर्गा

नीरेंद्र नागर 
toc news internet channel

गौतम बुद्ध नगर की निलंबित एसडीएम दुर्गा नागपाल का सस्पेंशन नाराज़ और उदास करता है। नाराज़गी इस कारण कि इस देश में जो कोई निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से काम करता है और ताकतवर ठेकेदारों और थैलीशाहों से पंगा लेता है, उसे या तो पद से हटा दिया जाता है  या मार दिया जाता है। और उदासी इस कारण कि इस मामले में न हम कुछ करने की स्थिति में हैं न दुर्गा जैसे अधिकारी। दुर्गा इस मामले में लकी हैं कि आज वह ज़िंदा हैं वरना उत्तर प्रदेश में किसी की जान लेना आज बहुत मुश्किल नहीं है।

दुर्गा के मामले में  कहा जा रहा है कि वह रेत माफिया को रेत की चोरी से रोक रही थीं, इसलिए उनको हटाया गया। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि दुर्गा ने रमजान के महीने में मस्जिद की दीवार तोड़ी, इसलिए उनको निलंबित किया गया।

मामला चाहे रेत चोरी का हो या अवैध निर्माण का, दोनों ही स्थितियों में दुर्गा सही हैं और अखिलेश गलत। लेकिन दुर्गा जैसों के लिए रास्ता क्या है? बिल्डरों और बिज़नेस एंपायरों के मामले में सारे एक जैसे हैं। फर्क बस यह है कि मुकेश अंबानी कांग्रेस के ज्यादा करीब हैं तो अनिल अंबानी मुलायम के। इसी तरह टाटा और अडानी ग्रूप बीजेपी के खास हैं। यही मामला धर्म का भी है। कांग्रेस, एसपी और बीएसपी मुसलमान को नाराज़ नहीं चाहतीं तो बीजेपी-शिवसेना हिंदुओं को, भले ही उनके नाम पर कुछ भी सही-गलत हो। आज अखिलेश की जगह मायावती होतीं या  कांग्रेस-बीजेपी की सरकारें होतीं तो भी क्या स्थिति बेहतर होती? सवाल ही नहीं है।

मैं यहां निजी और सच्चा अनुभव आपको बता रहा हूं। बात तब की है जब कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन दिनों हमारे अपार्टमेंट में रहनेवाले कुछ हिंदू भाइयों को सूझा कि यहां एक मंदिर बनाया जाए। मैंने व कुछ अन्य निवासियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। मंदिर मेरे फ्लैट के ठीक पिछवाड़े बनना था और मुझे डर था कि मंदिर बनते ही सुबह-शाम लाउडस्पीकर पर भजन बजेंगे और मेरी शांति खत्म हो जाएगी।

हमारे विरोध के बावजूद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। एक दिन रात 12 बजे मैं दफ्तर से घर लौटा तो देखा कि मंदिर की बुनियाद रखी जा रही  है। मैंने पुलिस में शिकायत कर दी कि यहां अवैध निर्माण हो रहा है। मेरी कॉल पर पीसीआर वैन आई और पुलिस ने काम रुकवा दिया। मैं खुश हुआ।

लेकिन मेरी खुशी बस रात भर के लिए थी। अगले दिन अपार्टमेंट की महिलाएं नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलीं। शायद लखनऊ से भी फोन-टोन आए और अधिकारियों को बता दिया गया कि इस मामले में रुकावट न डालें। नतीजतन उस अवैध मंदिर पर हाथ के हाथ वैधता की मुहर लग गई। वह चार फुटिया मंदिर कुछ ही सालों में विशाल आकार ले चुका है। मेरे पास अब इसके सिवा कोई चारा नहीं था कि अपना वह फ्लैट बेचूं और  कहीं और ठिकाना ढूंढूं।

तो जिस तरह कल्याण सिंह के राज में कहीं भी और कभी भी मंदिर बनाने की छूट थी, वैसे ही अखिलेश और मायावती के राज में कहीं और कभी भी मस्जिद बनाने की छूट है। दुर्गा यह नहीं समझीं और उनको इसकी सज़ा मिली। लेकिन कल किसी और की सरकार आएगी और दुर्गा किसी अवैध मंदिर की दीवार तोड़ेंगी तब भी उनको इसकी सज़ा मिलेगी।

दुर्गा जैसों के लिए रास्ता क्या है? सिवाय इसके कि वे अपने राजनीतिक आकाओं के कहे मुताबिक काम करें, या फिर अशोक खेमका की तरह हर कुछ महीनों पर तबादलों के लिए तैयार रहें। या फिर परेशान होकर नौकरी या देश ही छोड़ दें क्योंकि इस देश में ईमानदारों के लिए कोई जगह नहीं है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news