Sunday, April 17, 2016

मोदी और शिवराज की लोकप्रियता में आई कमी

अवधेश पुरोहित @ toc news
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के नेता भले ही यह दावा करें कि भाजपा शासित केन्द्र की सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है तो वहीं मध्यप्रदेश के भाजपा नेता मुख्यमंत्री को सर्वाधिक लोकप्रिय मानते हैं यह अलग बात है तो कभी सिंहस्थ तो कभी प्रदेश में उद्योग लगाने के नाम पर समिटों के आयोजन के नाम पर विदेशों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पकड़ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं स्थिति यह है कि सिंहस्थ जो कि धार्मिक आयोजन है और जिस आयोजन के लिए कोई प्रचार-प्रसार की जरूरत नहीं है,

लेकिन इस सिंहस्थ के प्रचार में ७० करोड़ रुपए खर्च कर इसे धार्मिक आयोजन के बजाय कारपोरेट आयोजन का स्वरूप दिया जा रहा है। हालांकि इस प्रचार का उद्देश्य केवल और केवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिवराज सिंह चौहान की छवि बनाना एकमात्र उद्देश्य है तभी तो थल से लेकर नभ तक सिंहस्थ के प्रचार में करोड़ों रुपए फूंके जा रहे हैं इसके बावजूद भी न तो नरेन्द्र मोदी के नाम पर लोग अब एक आवाज में किसी समारोह में भाग लेने के लिए तैयार हैं और ना ही शिवराज के आगामी १४ अप्रैल को भाजपा वोट की खातिर अपने नेताओं को जिनकी वह आज तक दुहाई दिया करते थे उनको विसार कर अब दलित वोटों पर सेंध लगाने के लिए डॉ. अम्बेडकर का दामन थामा है और उन्हीं के जन्मदिन पर महू में होने वाले आयोजन के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए सरकार ने हर तरह के संसाधन लगा दिये हैं

आम जनता के इन दोनों नेताओं के प्रति घटते आकर्षण की वजह से अब भीड़ जुटाने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को महू लाने का जिम्मा अधिकारियों को सौंपा गया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कम हुई है तो वहीं मोदी का भी अब प्रभाव धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। महू में १४ अप्रैल को होने वाले आयोजन के लिए सरकार जिस तरह से भीड़ जुटाने के लिए परेशान नजर आ रही है उससे तो यही नजर आ रहा है कि अब लोगों में स्वैच्छा से इन नेताओं के दर्शन और भाषण सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है,

यह अलग बात है कि इसी भाजपा के एक सर्वमान्य नेता हुआ करते थे जिनके भाषण सुनने के लिए भाजपा के नेता ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता और सभी सम्प्रदाय के लोगों में उत्सुकता रहती थी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिजारी वाजपेयी को सुनने के लिए केवल सूचना मात्र से ही भीड़ इकट्ठी हो जाया करती थी लेकिन अब भाजपा में ऐसा कोई सर्वमान्य नेता नहीं है जिसकी दम पर अब यह चुनाव मैदान में उतर सके तभी तो दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए डॉ. अम्बेडकर का सहारा भाजपा द्वारा लिया जा रहा है यदि ऐसी ही स्थिति बनती रही तो यह फिर भाजपा अब इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरु का भी वोट की खातिर उनका दामन थामने में हिचकेंगे नहीं ऐसे संकेत पिछले दिनों केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा इंदिरा गांधी की तारीफ करने से नजर आने लगा है,

 इसका मूल कारण है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी ने इस देश की जनता को कभी १५ लाख रुपये प्रत्येक नागरिक के खाते में जमा करने, काला धन वापस लाने और महंगाई से निजात दिलाने जैसे तमाम वादे किये थे उन  लुभावने वादों के झांसे में आकर देश के मतदाताओं ने भाजपा को भारी बहुमत से विजयश्री दिलाई थी लेकिन भाजपा शासन के इन दो सालों के कार्यकाल में ऐसा कुछ नजर नहीं आया और न ही मोदी और भाजपा के लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए लुभावने वाले धरातल पर उतरते नजर आए शायद यही वजह है कि अब लोगों का मोदी की प्रति आकर्षण खत्म होता नजर आ रहा है तभी तो मोदी के नाम पर हो रहे १४ अप्रैल को महू के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए शासकीय संसाधनों का उपयोग कर भीड़ जुटाने में भाजपा के नेता लगे हुए हैं।  

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news