Monday, January 9, 2017

सीबीआई कर रही तापस पाल का रेप, बीजेपी नेता के बिगड़े बोल


बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, कहा- अब सीबीआई कर रही तापस पाल का रेप

TOC NEWS
कोलकाता। नोटबंदी से लेकर रोजवैली चिटफंड घोटाले तक, पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल का दौर मचा हुआ है। वहीं, इस बीच राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ जारी राजनीतिक लड़ाई के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, और दूसरी तरफ शारदा चिट फंड घोटाले में आरोपी निलंबित तृणमूल सांसद कुणाल घोष ने दावा किया है कि घोटालों में फंसे अपने नेताओं को बचाने के लिए पार्टी अपने वर्कर्स के जज्बात के साथ खेल रही है।
हावड़ा के उलुबेरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि अब सीबीआई अपनी कस्टडी में तापस पाल का बलात्कार कर रही है। बता दें कि रोजवैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। राहुल सिन्हा ने तापस पाल के एक पूर्व बयान का संदर्भ दिया जिसमें पाल ने कहा था कि वह अपनी पार्टी के लड़कों को लेफ्ट कार्यकर्ताओं के परिवार का बलात्कार करने के लिए उनके घरों पर भेजेंगे। तापस पाल की गिरफ्तारी के बाद से टीएमसी पूरे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ उग्र है। टीएमसी वर्कर्स ने कथित तौर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को निशाना भी बनाया है।
टीएमसी के प्रदर्शन पर राहुल सिन्हा ने कहा कि तृणमूल के सारे लोगों ने मिलकर शारदा का पैसा खाया। उन्होंने शारदा और नारदा में भ्रष्टाचार किया। गिरफ्तार नेता सुदीप बंदोपाध्याय के पीछे भी तृणमूल के लोग हैं।
 
वर्कर्स के जज्बात से खेल रही है पार्टीः टीएमसी सांसद
शारदा चिट फंड घोटाले में आरोपी निलंबित तृणमूल सांसद कुणाल घोष ने दावा किया है कि घोटालों में फंसे अपने नेताओं को बचाने के लिए पार्टी अपने वर्कर्स के जज्बात के साथ खेल रही है। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोष ने आरोप लगाया है कि पब्लिक डिस्टर्बेंस की बजाए पार्टी को अपनी निजी जांच के लिए बोर्ड गठन करना चाहिए ताकि पार्टी पर लगे आरोपों की छानबीन की जा सके। दूसरे दो एमपी सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पाल जो अब जेल में हैं, उनके मुकाबले खुद के साथ सौतला व्यवहार किए जाने का भी घोष ने आरोप लगाया।
जहां तृणमूल नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरी, वहीं कुनाल ने नोटबंदी को सही ठहराया है। हाल ही में घोष को केंद्रीय टेलीकॉम मंत्रालय की ओर से टेलीफोन एडवाइजरी कमिटी में कोलकाता के लिए मेंबर नियुक्त किए जाने चिट्ठी भी मिली है। घोष ने कहा है के वो यह स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि उनका काफी समय कोर्ट केसेस में जाता है।


नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल के प्रदर्शनों का सिलसिला
कोलकाता में 9,10,11 जनवरी को आरबीआई और सीबीआई के दफ्तरों के बाहर टीएमसी प्रदर्शन कर रही है। 11 जनवरी को, पार्टी सूत्रों के अनुसार, ममता स्वयं आरबीआई वाले धरने में शामिल हो सकती हैं। दिल्ली में सोमवार को तृणमूल सांसदों की बैठक हुई और प्रदर्शनों की रणनीति पर चर्चा की गई। तृणमूल का एक दल भुवनेश्वर भी पहुंचा है। मंगलवार को भुवनेश्वर में भी प्रदर्शन की बात है।
बाबुल सुप्रियो के मेले पर रोक
आसनसोल के मेयर ने स्थानिय सांसद बाबुल सुप्रियो की अगुवाई में 12 जनवरी से होने वाले सांसद मेले पर रोक लगाने का ऐलान किया है। मेयर का दावा है कि मेले में गाना बजाना होगा जिससे संस्कृति खराब होगी।
इमाम ने पीएम के खिलाफ कहे अपशब्द
कोलकाता में पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले इमाम बरकती के खिलाफ बीजेपी ने शिकायत की है। बीजेपी नेता रितेश तिवारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। रितेश तिवारी का कहना है कि इमाम बरकती का बयान राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाला है। बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-शुरा नाम की संस्था चलाने वाले इमाम बरकती ने हाल में पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। बरकती को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news