Monday, January 9, 2017

समाजवादी नेताओं को मिले बेस्ट एंटरटेनर एवार्ड ...!!​

तारकेश कुमार ओझा // TOC NEWS

Image result for cartoon regarding mulayam yadav family drama

बचपन  में स्कूल की किताबों में स्वतंत्रता सेनानी लाल - बाल - पाल के बारे में खूब पढ़ा था। जिज्ञासा हो ने पर  पता चला कि तीनों महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान था। कॉलेज तक पहुंचने पर देश के सबसे बड़े सूबे के उस राजनैतिक परिवार के बारे में जानकारी हुई जिनके कुनबे में अनेक पाल नाम धारी थे। एक बार फिर जिज्ञासा जागने पर पता चला कि वे सभी तत्कालीन मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य और राजनीति में सेटेलड माननीय थे। उस दौर में सोशलिस्ट और समाजवादी नाम की अनेक पा र्टियां थी। 


तब समाजवाद के बारे में मेरी समझ महज इतनी थी कि समाजवाद यानी सब कुछ समाज का, अपना कुछ भी नहीं। लेकिन समय के साथ मेरा आश्चर्य और कौतूहल बढ़ता गया। जिसकी कुछ ठोस वजहें भी थी।  मेरे गृहप्रदेश पश्चिम बंगाल में पाल एक उपनाम हैं। लेकिन देश के सबसे बड़े सूबे में एक ही कुनबे में इतने लोगों के नाम के साथ पाल जुड़ा होना मेरे कौतूहल का कारण बन गया। खैर समय के साथ पाल ब्रदर्स का सत्ता में प्रताप बढ़ता गया। 

क्या संयोग रहा कि जिस दिन टेलीविजन पर मेरे प्रदेश के एक पाल नामधारी माननीय की चिटफंड घोटाले में गिरफ्तारी हुई उसी दौरान सुर्खिय़ों में फिर उन्हीं पाल ब्रदर्स की धमा - चौड़की शुरू हो गई। रोमांच और रहस्य इस कदर कि छात्र जीवन में देखा गया रामायण और महाभारत सीरियल भी इसके सामने कुछ नहीं। मनोरंजन की लगातार और इतनी बड़ी खुराक तो क्रिकेट और बालीवुड के लिए भी देना संभव नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज - ब्रेकिंग न्यूज की झिलमिलाहट के बीच इन पाल बंधुओं की खबरें लगातार मिलती रही। कभी बताया जाता कि अमुक पाल को पा र्टी से निकाल दिया गया है। एक दूसरे पाल पा र्टी के शिखर पुरुष के साथ बैठक कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद बताया जाता कि शिखर पुरुष उन बर्खास्त पाल को फिर से पा र्टी में लेने को राजी हो गए हैं। चैनलों पर महंगी विदेशी कारों का काफिला दौड़ता नजर आता। 

रफ्तार कम होने पर कुनबे के एक पाल की झलक दिखला दी जाती। जो हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आते। टेलीविजन के प र्दे पर नजर आता कि कैमरा लेकर दौड़ रहे  मीडियाकर्मी भागते - हांफते  उनसे कुछ पूछने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भीतर बैठा माननीय बेरुखी से बगैर कुछ कहे आगे निकल जाता।  नजर आता कि जिस वाहन में जनाब बैठे हैं, उसकी रफ्तार अचानक तेज हो गई है। कुछ घंटों में पाल ब्रदर्स के पा र्टी से निकाले जाने और फिर से वापस लौट आने की इतनी खबरें आती रही कि मैं सचमुच कंफ्यूज्ड हो गया कि जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वे पा र्टी में है या नहीं। इस बीच चैनलों के प र्दे पर सारी खबरें  मानो रुक गई या रोक दी गई। सुर्खियां बस उस पा र्टी या परिवार की । इस बीच टेलीविजन के पर्दे पर बिल्कुल दक्षिण भारतीय शैली में घटनाक्रम से विचलित कार्यकर्ताओं की भाव - भंगिमाएं दिखाई जाती रही। कोई रो रहा है तो कोई खुशियां मना रहा है। एक महिला बिलखते हुई कहती है ... 

हमे नेताजी भी चाहिए और भैया भी... जो हुआ बहुत गलत हुआ। अचानक फिर ब्रेकिंग न्यूज की झिलमिलाहट हुई। बताया गया कि उस पा र्टी के और  बड़े नेता जिनके नाम के साथ पाल तो नहीं जुड़ा है लेकिन वे भी मुख्यमंत्री के चाचा मंडली के सदस्य हैं ने विदेश से कुछ बयान दिया है। वह समाजवाद के नाम पर अपनी कुर्बानी देने को तैयार हो गए है। पल में तोला तो पल में माशा की तर्ज पर समाजवादी महारथियों के पा र्टी से निकाले जाने और फिर वापस लिए जाने की खबरें लगातार टेलीविजन के पर्दे पर दौड़ती रही। इन घटनाक्रमों से देश या प्रदेश का कुछ भला होगा या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन इतना कह सकता हूं कि समाजवादी सेना के चलते पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत भरे कुछ दिन आश्चर्य , कौतूहल  , रहस्य और रोमांच से भरपूर रहे। मेरी मांग है कि समाजवादी सेना को वर्ष 2016 -17 का बेस्ट एंटरटेनर एवार्ड जल्द से जल्द दिया जाए।
लेखक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहते हैं और वरिष्ठ पत्रकार हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news