TOC NEWS @ www.tocnews.org
भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनावों से पहले नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस भारी भरकम कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 40 सचिव और 8 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।
इसे कमलनाथ की टीम कहा जा रहा है। दो दिन पहले ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नई कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके लिए हरी झंडी मिलते ही शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।
कांग्रेस ने कार्यकारिणी में पहले से चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ 19 उपाध्यक्ष भी जोड़े हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस के 25 महासचिव भी बनाए गए हैं।
No comments:
Post a Comment