Friday, January 11, 2019

देश में खतरा महसूस करने वाले गद्दारों को बम से उड़ा दूंगा: बीजेपी विधायक

मुजफ्फरनगर के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी
TOC NEWS @ www.tocnews.org
मेरठ: मुजफ्फरनगर के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने एक विवादित बयान दिया है। मुजफ्फरनगर के छापर में उन्होंने कहा कि देश में लोग भारत माता और वंदेमातरम् का जयघोष कर रहे हैं, लेकिन कुछ देशद्रोही व गद्दारों को यहां खतरा महसूस होता है। उन्होंने साफ कहा कि मुझे गृह मंत्रालय सौंप दिया जाए तो इन सभी गद्दारों को बम से उड़ा दूंगा।
खतौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी के इस बयान से राजनीति में एक बार फिर गरमी बढ़ गई है। विधायक ने एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेशों में डंका बज रहा है। रामपुर तिराहा पर 151 फुट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में गुरुवार को खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को लोकप्रियता में छठे स्थान स्थान पर ला दिया है। उनके दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर भारत विश्व का नंबर-एक राष्ट्र बन जाएगा।
सैनी ने कहा ऐसे लोग जो देशद्रोही हैं, जो कहते हैं कि हमें देश में खतरा है, मैंने उनके लिए बोला है कि उनका भी कुछ न कुछ इंतजाम होना चाहिए। ऐसा सख्त कानून बने कि जो ऐसा बोले उसके लिए सजा का प्रावधान हो और ये देशद्रोह की श्रेणी में आए। मुझे अगर सरकार मंत्रालय दे तो मैं उन्हें बम से उड़ा दूंगा। सेना के पास बहुत बम है, वहां से लेकर फोड़वा दूंगा। यह बहुत जरूरी है। यह मेरी व्यक्तिगत भावना है। इसी बीच कुछ देशद्रोही और गद्दार नहीं चाहते कि भारत विश्व का पहला देश बने, क्योंकि उन्हें भारत में खतरा लग रहा है। देश-विदेश में लोग भारत माता की जय व वंदेमातरम बोल रहे हैं। कुछ गद्दार भारत में रहते हैं, यहां का खाते हैं, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हैं, मगर भारत माता की जय बोलने से परहेज करते हैं।
सैनी का इतना कहना था कि उनके पीछे खड़े बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने जय-जयकार की और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। सैनी ने आगे कहा कि ऐसे असुरक्षित लोग यहां जिंदा क्यों हैं, वो देश छोड़कर चले जाएं। जब देशभक्ति की भावना उनके अंदर नहीं है तो उन्हें यहां रहने की क्या जरूरत है। अगर वो खतरा महसूस कर रहे हैं तो जहां सुरक्षित महसूस करते हैं वहां चले जाएं। कौन रोक रहा है उन्हें। विक्रम सैनी ने ऐसे लोगों को देश छोडऩे की हिदायत देते हुए कहा कि इनके बाहर जाने की टिकट की धनराशि वह अपने मानदेय से कटवा देंगे।
विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों में हमारे सैनिकों को एक-एक गोली का हिसाब देना पड़ता था, परंतु प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की छूट दे रखी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को बदमाशों को मारने की छूट दे रखी है।
गौरतलब है कि हाल ही में मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने देश में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उनके बयान पर बवाल हो गया था। भाजपा विधायक सैनी के इस बयान को नसीरुद्दीन के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। नसीरुद्दीन शाह ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए देश में धर्म और जाति के नाम पर हिंसा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि देश में एक गाय की जान पुलिस अधिकारी से कीमती हो गई है। हमारे परिवार में बच्चों को धार्मिक तालीम नहीं दी गई है। मुझे डर लगता है कि अगर उनसे उनका धर्म पूछा गया तो वे क्या जवाब देंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news