Friday, February 25, 2011

शैफाली की जेल में सुरंग कहीं गोद भराई करने वालों ने तो नहीं की......?

शैफाली की जेल में सुरंग
कहीं गोद भराई करने वालों ने तो नहीं की......?


बैतूल, रामकिशोर पंवार
toc news internet channel

के चुने हुए जिलों में से एक है आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिला जहां सुश्री शैफाली तिवारी नामक महिला जेल अधिक्षक पदस्थ हैं। सुश्री शैफाली यूं तो शोले की गब्बर सिंह या फूलनदेवी की तरह कोई डाकू नहीं है बल्कि चोर उच्चको को सुधारने वाली सुधारगृह की अधिक्षक हैं। महिला जेल अधिक्षक को इस बात के लिए चिंता सता रही हैं कि उनकी जेल में आखिर ऐसी कौन सी सुरंग खुद गई कि अकसर आलू चोर सुरंग से आकर आलू ही चोरी करके नौ - दो ग्यारह हो जाती हैं। दबंग छवि की यह महिला अधिक्षक वैसे तो सुदंरता में किसी से कम नहीं हैं लेकिन भोली सूरत पर इस समय इस बात को लेकर मायूसी हैं कि उनकी जेल की चार दिवारी को भलां कोई कैसे लांध सकता हैं। फिल्म शोले में जिस तरह अंग्रेजों के जमाने के जेलर के होश जेल में सुरंग खोदे जाने की खबर से उड़ गए थे। ठीक इसी तरह अंग्रेजों के जमाने की बैतूल जेल में जहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता वहां से कथित आलू खोदकर चोरी किए जाने से की घटना से सुश्री शैफाली तिवारी को गहरा धक्का लगा हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही मीडिया में सुर्खियों में छाई रही बैतूल जेल अधिक्षक सुश्री शैफाली तिवारी ने बाजे - गाजे के साथ जेल कैम्पस में अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली एक महिला की गोद भरवाई का कार्यक्रम संपादित करवाया था। महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा भाजपा सासंद श्रीमति ज्योति बेवा प्रेम धुर्वे की उपस्थिति में सम्पन्न हुए गोद भराई के कार्यक्रम की अपार पब्लिसिटी के बाद अचानक नींद से जाग उठी सुश्री शैफाली लगातार एक सप्ताह से जेल परिसर में विचारधीण कैदियों द्वारा लगाई गई आसू की फसल की निगरानी के बावजूद चोरी का खुलासा न होने से हैरान एवं परेशान हैं। सुश्री शैफाली तिवारी को समझ नहीं आ रहा कि उनकी जेल से आलू की चोरी करने वाले चोर को धरती खा गई या आसमान निगल गया है। वही दुसरी ओर बैतूल जिले में बंद 350 कैदियों में कई शातीर - चोर - उच्चके - गुण्डे - मवाली यहां तक कि लूटेरे तक हैं इन सब लोगो की मेहनत पर पानी फेर कर जाने वाले चोर का पता नहीं लगने से उनकी भी हालत पतली हो चुकी हैं।
बैतूल जेल परिसर के अंदर कैदियों ने पहली बार आलू और गेहंू की खेती शुरू की। जिसमें करीब तीन एकड़ में आलू की फसल बोई थी और वर्तमान में आलू भी तैयार हो गए हैं। आलू की इस फसल को अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय चुराकर ले जाने का काम चल रहा है। चोर आलू खोदकर निकाल लेते हैं और आलू के पौधे को वहीं छोड़ देते हैं। लगातार एक सप्ताह से धड़ल्ले से चल रही इस चोरी ने जेल प्रबंधन को शर्मसार कर दिया हैं उनकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि आखिर चोर आते कहां से हैं और जाते कहां है?
बैतूल जेल जो कि सुरक्षा के लिहाज से बेहद मजबूत और अभेद किले की तरह मानी जाती है। हालाकि बहुंत कम लोगो को पता होगा कि खेड़ला के किले से जो सुरंग एलिजपुर आज के अचलपुर महाराष्ट्र तक जाती हैं। उस सुरंग का रास्ता जेल के अंदर से भी जाता हैं। सैकड़ो सालों से बंद सुरंग के अंदर कहीं कोई हलचल तो शुरू नहीं हो रही हैं इस बात से भी जेल प्रबंधन परेशान हैं। जिला जेल में इस तरह आलू की फसल चोरी होने से जेल के अधिकारियों को तो चिंता में डाल दिया हैं लेकिन पुलिस भी कम सकते में नहीं हैं कि आखिर यदि जेल प्रबंधन चोरी की रिर्पोट लिखवाता हैं तो उसे कैसे लिखे.....?
वर्तमान में जिला जेल में 6 बैरक में 350 कैदी बंद है और इनकी सुरक्षा के लिए महज 17 सुरक्षा प्रहरी तैनात है। खाने के शौकिन कथित आलू चोरों ने जेल की सुरक्षा और अधिकारियों के अभेद जेल होने के दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है। सबसे मजेदार बात यह हैं कि दिमाग में नम्बर वन कहे जाने वाले पंडितो जिसमें जेल अधिक्षक सुश्री शैफाली तिवारी एवं उप जेल अधिक्षक एस एन शुक्ला के पदस्थ हैं। हालाकि इस समय जेल अधिक्षक सुश्री शैफाली तिवारी दो दिन से छुटट्ी पर हैं इसलिए उनसे कोई घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news