Wednesday, August 3, 2011

गांधीगंज ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में अनेक फर्जी नाम शामिल कर,
सरपंच एवं सचिव ने किया करोड़ों का घोटाला,
लुटेरे सरपंच एवं सचिव को बर्खास्त करने की मांग: ग्रामवासी

प्रतिनिधि
// उदय सिंह पटेल ( सिहोरा //टाइम्स ऑफ क्राइम )

प्रतिनधि से संपर्क:- 9329848072
toc news internet channal

सिहोरा . गाँधीगंज के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत गाँधीगंज के सरपंच सुग्रीव राय तथा सचिव शंकर चक्रवर्ती के द्वारा बरती जा रही लापरवाही तथा वर्षों से किये जा रहे करोड़ों के घोटाले से तंग होकर सामूहिक शिकायत जबलपुर कलेक्टर एवं ए.डी.ओ को प्रेषित कर उक्त लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मालुम हो कि इस शिकायत पर सिहोरा-मझौली के एस. डी. ओ. श्रीवास्तव ने गांधीगंज पहुंचकर बस्ती के सैकड़ों लोगों के सामने मनरेगा मस्टर रोल की जांच की जिसमें 32 लोगों के फर्जी नाम शामिल पाये। उल्लेखनीय है कि जांच के बाद भी एस. डी. ओ. सिहोरा ने आरोपीगण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी में बताया गया है कि 32 लोग जिनके फर्जी नाम शामिल किये गये हैं। विगत अप्रैल-मई सन् 2010 से उक्त फर्जी नामों की राशि बैंक से निकालकर सरपंच -सचिव खूब मजे लूट रहे है और रोज मुर्गा दारू छान फूंक रहे हैं। चौकाने वाला तथ्य यह है कि 32 हितग्राहियों को यह भी मालुम नहीं है, कि उनके नाम उक्त योजना में शामिल है और उनके नामों से धन राशि निकाली जा रही है। इस मामले में कुछ जानकारों का मानना है कि करोड़ों के इस फर्जीवाड़े में सरपंच सचिव के अलावा किसी अन्य अधिकारी का हाथ होना प्रतीत होता है।

उल्लेखनीय है कि गांधीगंज पंचायत में जितने भी निर्माण कार्य हुये सभी कार्यो में सरपंच व सचिव ने घोटाले ही घोटाले किये, जिसकी जांच होना नितांत आवश्यक है। इस शिकायत पर टाइम्स ऑफ क्राइम की टीम ने गांधीगंज पहुंचकर सरपंच एवं सचिव से संपर्क किया और उक्त घोटाले के संदर्भ में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम लोगों से गलती हो गई है, किन्तु पंचायत इंस्पेक्टर श्री सरावगी तथा सी.ई.ओ. श्री जैन सम्हाल लेगें।

मालुम हो कि सरपंच सुग्रीव राय के अनुसार उनकी भा.ज.पा. सरकार भोपाल में बैठी है, इसलिए सरपंच व सचिव स्थानीय प्रशासन का डर नहीे है। बताया जा रहा है कि सचिव का गांधीगंज पंचायत से तबादला बडख़ेरा पंचायत में किया जा रहा है ग्राम वासियों ने लुटेरे सरपंच व सचिव के खिलाफ पुलिस के माध्यम से उक्त घोटालों की जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news