Monday, August 15, 2011

महात्मा को लाठी देने वाले बीड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहा

साबरमती के संत कहे जाने वाले महात्मा गांधी की बहुत पुरानी तस्वीरों में से एक।

महात्मा गांधी ने जिस लाठी को आजीवन अपने पास रखा, और वह उनकी पहचान बनी, उस लाठी को कोई और नहीं, बल्कि बिहार के एक स्वतंत्रता सेनानी ने दिया था। लेकिन अफसोस कि आज देश के उस सपूत की दशा दयनीय है।


स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने समय-समय पर कई घोषणाएं कीं, लेकिन बिहार में कथित सुशासन के दौर में भी यह स्वतंत्रता सेनानी बीड़ी बनाकर अपना जीवन यापन कर रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली कोई भी सुविधा आजतक उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाई है।

मुंगेर जिले के बहियारपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे बसे गोरघट गांव निवासी गणेश पासवान की दशा दयनीय है। वह 90 साल की उम्र में आज भी जीवन यापन के लिए बीड़ी बनाते हैं।

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें अभी भी उनकी जेहन में ताजा हैं। उन्होंने बताया कि देश को आजाद कराने के लिए उस समय युवाओं में जूनून था। वह भी बड़ी शान से लड़ाई में कूदे थे। वह उस दौरान मुंगेर जेल में भी कैद रहे थे।

पासवान के अनुसार, 1944 में जब महात्मा गांधी मुंगेर पहुंचे थे, तो उन्होंने गोरघट की प्रसिद्घ लाठी उन्हें भेंट की थी। पासवान ने बताया कि महात्मा गांधी ने उस लाठी को ताउम्र अपने साथ रखी। गौरतलब है कि गोरघट की लाठी आज भी प्रसिद्घ है।

गणेश पासवान के पास स्वतंत्रता सेनानी के सभी प्रमाण पत्र हैं, परंतु अभी तक उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि वह अभी भी स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली पेंशन की बाट जोह रहे हैं। वह बताते हैं कि जीवन यापन के लिए बीड़ी बनाते हैं। प्रतिदिन 500-600 बीड़ी बनाते हैं, जिसके बदले उन्हें 20 से 30 रुपये बीड़ी ठेकेदार द्वारा मिल जाते हैं।

पासवान ने बताया कि वह अपनी पेंशन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे, उन्होंने एक पत्र लिखकर भी दिया था। कहा था कि गृह विभाग से सम्पर्क कीजिए पेंशन शुरू हो जाएगी। परंतु अभी तक पासवान को पेंशन की एक भी किश्त नहीं मिली।

पासवान बताते हैं कि आज भी देश को सही मायने में आजादी नहीं मिल पाई है। पहले अंग्रेज शासन करते थे और अब पूंजीपति शासन करते हैं। देश में शासन को लेकर कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

पासवान के दो बेटे हैं, परंतु उनके पास भी कोई रोजगार नहीं है। वे भी मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं।

गोरघाट के ग्रामीण बताते हैं कि पासवान को गांव स्तर पर मदद देने की कई बार कोशिशें की गईं, परंतु उन्होंने उसे लेने से इंकार कर दिया। स्वाभिमानी पासवान को अपने जीवन के अंतिम समय में जीने की चाह नहीं बची रह गई है।

एक कोठरी में एकांत में बैठे जीवन की अंतिम घडि़यां गिन रहे पासवान भावुक अंजाज में कहते हैं कि अब ईश्वर ले जाए तो अच्छा है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news