Monday, August 7, 2017

IAS की बेटी से छेड़छाड़ : CCTV फुटेज गायब, पुलिस पर भी उठे सवाल

IAS की बेटी से छेड़छाड़ : CCTV फुटेज गायब, पुलिस पर भी उठे सवाल के लिए चित्र परिणाम
TOC NEWS

चंडीगढ़. हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा कथित छेड़छाड़ प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई कटघरे सवालों में आ गई है। आरोपियों के खिलाफ धाराओं में बार-बार बदलाव ने शक तो पैदा किया ही हुआ है, आरोपियों की थाने में आवभगत होने की भी बातें सामने आई हैं। वहीं, खबरों के मुताबिक वारदात की जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी गायब हैं। इस बीच आईएएस असोसिएशन भी पीड़ित युवती के समर्थन में खड़ी हो गई है। असोसिएशन ने इस मामले पर हैरानी जताते हुए दोषी को सजा देने की मांग की है।

इस हाइप्रोफाइल मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी और मोटर वीकल ऐक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन कुछ ही घंटों में मामले में धारा 341, 365 और 511 को जोड़ दिया गया। तीसरी बार केवल धारा 341 को ही जोड़ा गया। इतनी तेजी से धाराओं में बार-बार बदलाव से जब चंडीगढ़ पुलिस की फजीहत हुई तो कहा गया कि धारा 365 और 511 के लिए कानूनी राय ली जाएगी।
IAS की बेटी से छेड़छाड़ : CCTV फुटेज गायब, पुलिस पर भी उठे सवाल के लिए चित्र परिणाम
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को घटना वाली रात हिरासत में लाए गए आरोपियों के लिए चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी एक अच्छे मेजबान के तौर पर पेश हुए। उनकी न केवल खूब आवभगत हुई बल्कि कोल्ड ड्रिंक से लेकर कोल्ड कॉफी तक सर्व की गई। एक पुलिस कर्मचारी द्वारा लॉकअप में बंद आरोपियों तक कोल्ड कॉफी भिजवाए जाने की बात सामने आ रही है।
दूसरी ओर कानूनी विशेषज्ञ इस पूरे मामले में चंडीगढ़ पुलिस की भूमिका का अपने तर्कों से आकलन कर रहे हैं। सीनियर वकील रंजन लखनपाल का कहना है कि पुलिस के पास आरोपी को पुलिस स्टेशन से ही रिहा करने की कोई पावर नहीं है, क्योंकि मामला संगीन है और जो धाराएं मामले में जुड़ी थीं, वे भी गैरजमानती हैं। उनके मुताबिक इस मामले में अदालत को भी नजरअंदाज किया गया और मामले को लगातार कमजोर करने की कोशिश की गई। यह मामला कोर्ट में जाना चाहिए था।
IAS की बेटी से छेड़छाड़ : CCTV फुटेज गायब, पुलिस पर भी उठे सवाल के लिए चित्र परिणाम

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला 


दूसरी ओर पुलिस की भूमिका पर उठ रही उंगलियों के बीच छेड़छाड़ से पीड़ित युवती और उसके आईएएस पिता को अभी भी भरोसा है कि पुलिस सही काम करेगी और कानून के द्वारा न्याय दिलवाया जाएगा। पीड़िता अपने बयान पर कायम है और उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कौन-सी धाराएं की हैं और कौन-सी नहीं की हैं। पीड़िता का कहना है कि धाराएं लगाना पुलिस का काम है। मैंने जो स्टेटमेंट दिया था, उसमें सच बता दिया है। उससे आगे मेरे को नहीं पता कि कौन-सा सेक्शन लिखा गया है। मुझे भरोसा है कि पुलिस कानून के हिसाब से काम करेगी।
पीड़िता के पिता ने कहा कि वह खुद एक सरकारी कर्मचारी हैं और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। बेटी की तरह ही उनको भी भरोसा है कि कानून अपना काम करेगा और न्याय मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कथित छेड़छाड़ की घटना से शिकार युवती और उसके पिता ने अपने फेसबुक वॉल पर लंबा पोस्ट लिखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की थी।

राजनीतिक प्रेशर के आरोप से हरियाणा BJP का इनकार

भारतीय जनता पार्टी नए बराला प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस पर किसी राजनीतिक प्रेशर साफ इनकार किया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीतिक दबाव की बात आधारहीन व तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को घटनाक्रम में लड़की ने अपने आईएएस पिता की मौजूदगी में जो बयान लिखवाया, पुलिस द्वारा बयान के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए विकास व आशीष को गिरफ्तार कर कानून अनुसार जमानत दे दी थी। पुलिस ने विकास व आशीष को जांच के लिए दोबारा डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार के आफिस में बुलाया। इसके बाद दोनों ही डीएसपी आफिस चले गए।
इसके बाद पुलिस ने लड़की को बुलाकर अदालत में धारा 164 के बयान लिखवाए। दोनों बयानों के अनुसार पुलिस ने मुकदमे में धारा 341 और जोड़ दी तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि उपरोक्त घटनाक्रम में किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव इस्तेमान नहीं हुआ है। जैन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला खुद साफ कर चुके हैं कि वह कानून का सम्मान करते हैं ओर खुद लड़की व उसके आईएएस पिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पुलिस ने अपना काम साफगोई व तत्परता से किया है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news