Friday, December 14, 2012

रिपोर्टिंग में शोध और तथ्यों की जांच अनिवार्य हो : डा. कलाम


माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में मिसाइलमैन का व्याख्यान

toc news internet channal
 
भोपाल। रिपोर्टिंग में शोध और तथ्यों का सत्यापन नितांत आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक मीडिया संस्थान समाचार का प्रकाशन करने से पूर्व उसके तथ्यों की पूरी जांच-पड़ताल करे। एक पत्रकार की दायित्व और निष्ठा किसी व्यक्ति, पार्टी और संस्था के प्रति नहीं बल्कि पूरे देश के प्रति होनी चाहिए। रिपोर्टिंग में सत्य को प्रस्तुत करते समय कोई समझौता नहीं करना चाहिेए। ये विचार माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने व्यक्त किए।
विश्वविद्यालय द्वारा ‘विश्वविद्यालय का संकल्पः शोध संस्कृति का पोषण’ विषयक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन रविन्द्र भवन, भोपाल में किया गया। डॉ. कलाम ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पत्रकारिता में नये मानदंड स्थापित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, परिसर में शोध-संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प ले और ऐसे विद्यार्थी तैयार करे जो भारतीय पत्रकारिता में शोध आधारित रिपोर्टिंग को बढ़ावा दें।

डॉ. कलाम ने देश भर में अपने दौरों के दौरान संपादकों और पत्रकारों को दिए गए व्याख्यानों का संदर्भ देते हुए कहा कि वे उनसे भी आग्रह  करते हैं कुछ समय देश के ऐसे विश्वविद्यालयों में बिताएं जहां शोध का वातावरण होता है उद्देश्यपूर्ण प्रामाणिक शोध होते हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि देश की 70 प्रतिशत जनता गांवों में रहती है लेकिन पत्रकारिता में शहरी जनता को अधिक महत्व दिया जाता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास संबंधी समाचारों को भी रिपोर्ट किया जाना चाहिए। यद्यपि हमारे देश के पास बढ़िया हवाई जहाज है लेकिन अभी भी हमारे कई गांव सड़क से जोड़े जाने बाकी हैं। भारत को शासन व्यवस्था के विभिन्न अंगों विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ ही मीडिया को भी सुदृढ़ बनाना होगा।

अपने व्याख्यान  के दौरान मिसाइल मैन ने मध्यप्रदेश में जनजातीय और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की भी व्याख्या की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में होशंगाबाद जिले के एक गांव में उन्हें 15 वर्ष से कम आयु के पत्रकारों से मिलने का सुअवसर मिला जो ‘बचपन की पहल’ नाम का अखबार निकालते हैं। बच्चों के इस अनूठे एवं प्रेरक प्रयास की सराहना करते हुए डॉ. कलाम ने युवा, प्रतिबद्ध और निर्भीक पत्रकारों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी क्षमताओं तथा मीडिया कौशल से मध्यप्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विकास से संबंधित 11 क्षेत्रों का उल्लेख किया जिसमें विद्यार्थी मीडिया कर्मी के रूप में अपना योगदान दे सकते हैं। ये क्षेत्र हैं- उद्यानिकी, कृषि, शिक्षा, उद्यमिता, वैश्विक मानव संसाधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, जल प्रबंधन, अधोसंरचना विकास, ई-गवर्नेंस, पर्यटन विकास, विशेष आर्थिक क्षेत्र और जनजाति विकास। उन्होंने अपने उदबोधन का समापन विद्यार्थियों को निष्ठापूर्वक सत्य एवं नैतिकता के साथ पत्रकारिता की शपथ दिलाकर किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय  के कुलपति प्रो. बृज किशोर  कुठियाला ने डॉ. कलाम का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. कलाम से विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध भी किया। डॉ. कलाम ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के लिए अपने द्वारा लिखित पुस्तकों का सेट भी भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय  के रेक्टर प्रो. रामदेव भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों के अलावा जनसंपर्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रतिभागी जनसंपर्क अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news