Tuesday, June 9, 2015

सी.एम. हेल्पलाइन सुशासन की अच्छी पहल

श्री कल्याण सिंह की जमीन का तीन दिन में होगा सीमांकन
मंत्री श्री सिंह एवं यूनीसेफ के स्टेट हेड श्री क्लार्क ने किया सीएम हेल्पलाइन का निरीक्षण

भोपाल : मंगलवार, जून 9, 2015,
Toc news @ bhopal
लोक सेवा प्रबंधन एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह तथा यूनीसेफ के स्टेट हेड श्री ट्रेवर डी. क्लार्क ने आज यहाँ सीएम हेल्पलाइन कॉल-सेंटर का निरीक्षण कर वहाँ संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। यूनीसेफ के स्टेट हेड श्री क्लार्क ने कहा कि मध्यप्रदेश में सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से सुशासन की सराहनीय पहल की गयी है। इससे दूर गाँव में बैठे लोगों को शासन की विभिन्न योजना की जानकारी मिलने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी हल किया जा रहा है।

सीधी बात

कॉल-सेंटर के निरीक्षण में मंत्री श्री सिंह ने विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम सत्तूखेड़ी निवासी श्री कल्याण सिंह से उनकी शिकायत के संबंध में मोबाइल पर बात की। श्री कल्याण सिंह ने बतलाया कि उन्होंने 28 अक्टूबर, 2014 को अपनी जमीन के सीमांकन के लिये आवेदन दिया था, जिसका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है। मंत्री श्री सिंह ने विदिशा कलेक्टर श्री बी.एम. ओझा को दूरभाष पर निर्देशित किया कि प्रकरण में तीन दिन में सीमांकन के साथ ही संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करें। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने शिकायतकर्ता से कहा कि तीन दिन में समस्या का निदान न होने पर वे 181 नम्बर पर सीएम हेल्पलाइन में दोबारा अपनी शिकायत दर्ज करवायें। यूनीसेफ के श्री क्लार्क ने कॉल-सेंटर के माध्यम से शिकायत निराकरण की इस प्रक्रिया की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गयी कि एक जुलाई, 2014 से स्थापित सीएम हेल्पलाइन में शासन की योजनाओं एवं शिकायतों के संबंध में आये 93 प्रतिशत कॉल का निराकरण कर दिया गया है। कॉल-सेंटर प्रतिदिन सुबह 7 से रात्रि 11 बजे तक कार्य करता है। सेंटर में रोजाना औसतन 35 हजार कॉल आते हैं। ज्यादातर कॉल योजनाओं की जानकारी लेने के लिये आते हैं।
इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन के संचालक श्री सुनील दुबे, कॉल-सेंटर के संचालक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news