Sunday, February 26, 2017

ऐसे ले ली वाशिंग मशीन ने जुड़वां बच्चों की जान, मां का देखकर हुआ ये हाल

Toc News
कपड़ा धोने का पाउडर लेने मां बाहर गई और अंदर आकर वह उस समय बेहोश हो गई जब उसे अपने जुड़वां बच्चों के पैर उसी वाशिंग मशीन में तैरते दिखे।रोहिणी अवंतिका सेक्टर एक में शनिवार दोपहर तीन साल के जुड़वां बच्चों की वॉशिंग मशीन में डूबकर मौत हो गई।
घटना के समय बच्चों की मां मशीन में पानी डालकर वॉशिंग पाउडर लाने के लिए घर से बाहर गई थी। परिवार वालों ने किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार रवींद्र सपरिवार रोहिणी अवंतिका सेक्टर एक के बी ब्लॉक में रहते हैं। वह कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस में मैनेजर हैं। परिवार में उनकी पत्नी राखी, दस साल का बड़ा बेटा आदि के साथ ही तीन साल के जुड़वां बेटे नक्श और नीशू थे। शनिवार को रवींद्र अपने कार्यालय चले गए जबकि आदि स्कूल चला गया।

जब बच्चों को तलाशती हुई मां बाथरूम में पहुंची

दोपहर में राखी वॉशिंग मशीन में पानी भरने के बाद वॉशिंग पाउडर लाने के लिए बाहर चली गई। जब वह वापस आई तो दोनों जुड़वां बच्चे गायब थे। उन्हें लगा कि दोनों घर से बाहर निकल गए हैं। राखी दोनों बच्चों को तलाशने के लिए बाहर निकल गई और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लोग जुट गए। राखी ने पति को भी बच्चों की गुमशुदगी की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद रवींद्र तुरंत कार्यालय से अपने घर पहुंचा। इस बीच किसी ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी।
रवींद्र घर में बच्चों को तलाशते हुए बाथरूम में पहुंचे जहां वॉशिंग मशीन में उन्हें दोनों बेटों के पैर नजर आए। पास जाकर देखा तो दोनों बच्चे सिर के बल वॉशिंग मशीन में डूबे हुए थे। मशीन में 10 से 15 लीटर पानी था। रवींद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और बच्चों को वॉशिंग मशीन से निकालकर जयपुर गोल्डन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

छह मिनट में छीन गईं परिवार की खुशियां 

मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान वॉशिंग मशीन के पास बच्चों की कुर्सी और कपड़े के ढेर मिले। आशंका है कि इसी पर चढ़कर बच्चे वॉशिंग मशीन को देखने की कोशिश कर रहे होंगे और इसी दौरान वे डूब गए। परिजनों ने भी कोई संदेह नहीं जताया है।
पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। महज छह मिनट में ही रवींद्र के परिवार की खुशियां छीन गईं। राखी ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चों को नहाने के बाद वह वॉशिंग मशीन में पानी डालकर वॉशिंग पाउडर लाने के लिए दोपहर 12:39 बजे घर से बाहर से गई।
लेकिन जब 12:45 में वह वापस आई तो दोनों गायब थे। उसे आशंका हुई कि बच्चे उनके पीछे ही घर से निकल गए हैं। इसलिए वह बाहर निकलकर उन्हें खोजने लगी। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों बच्चे कमरे से निकलने के बाद बाथरूम में घुस गए और वाशिंग मशीन में गिर गए। दुपहर 1:10 बजे पड़ोसी ने बच्चे के गुम होने की सूचना पुलिस को दी।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news