आगर (मालवा) TOC NEWS
सुसनेर से संवाददाता ✍ गिरिराज बंजारिया की रिपोर्ट
सुसनेर- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च रविवार को थाना प्रभारी सुनीता कटारा द्वारा नगर में हाथी दरवाजा के पास सब्जी मंडी चोराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाईकिल के चालान बनाए व बिना कागज की 3 मोटरसाइकिल जप्त करके थाने पर खड़ी करवाई।थाना प्रभारी ने बताया की जप्त की गई मोटर साईकिल चालको से गाड़ी के कागज मंगवाए जा रह हे। गाड़ी के सही कागज लाने के बाद ही मोटरसाइकिल छोड़ी जाएगी। इस चेकिंग अभियान में एस.आई .रश्मि भदोरिया, एएस आई बुंदेला, आरक्षक जीवन बामनिया,आरक्षक संजय मंडलोई आदी का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment