TOC NEWS
नई दिल्ली: कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना 72वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर 72वां जन्मदिन समेत कई और बड़े नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी। इस मौके पर दस जनपथ पर सुबह से ही सोनिया गांधी को बधाई देने के लिए लोगों का आना-जाना शुरू हो गया।
पीएम मोदी ने शनिवार को पहले गुजरात चुनावों के पहले फेज की वोटिंग के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए हिंदी और गुजराती में ट्वीट किया। उसके कुछ देर बाद पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ ढोल-नगाड़े लेकर पहुंच रहे हैं। इस बीच गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यवस्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को दिल्ली पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।
बता दें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर उनके बेटे राहुल गांधी को हर साल जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट पर कहां, 'समर्पण , त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देेने वालीं मैडम श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' आरजेडी चीफ ने गुजरात चुनाव पर ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की है।

No comments:
Post a Comment