"जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" (जय) पत्रकार संगठन की नेपानगर इकाई का हुआ गठन। रवींद्र इंगले बने नेपा तहसील अध्यक्ष, नेपा विधायिका सुश्री मंजू दादू जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।
toc news // www.tocnews.org
बुरहानपुर। आज नेपानगर स्थित नेपा क्लब में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जय) पत्रकार संगठन की वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें रविंद्र इंगले को नेपा तहसील अध्यक्ष बनाया गया। जय संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने नेपानगर तहसील इकाई के सभी पदाधिकारियों की घोषणा सर्व सर्वसम्मति से की और जय संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए।
जय संगठन के आयोजन में नेपानगर विधायिका सुश्री मंजू दादू जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम पश्चात सुश्री दादू ने अपने उद्बोधन में कहा कि जय संगठन की सामाजिक गतिविधियों एवं पत्रकारों के हित के कार्यों में सदैव पत्रकारों के लिए तत्पर रहूंगी। एवं पत्रकारों के हित के कार्य करती रहूंगी। सुश्री मंजू दादू ने नेपानगर के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।

नेपा नगर तहसीलदार श्री मुकेश काशिव ने अपने विचार रखते हुए जय पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारियों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

जय के संभागीय उपाध्यक्ष श्री महेश मावले ने सभी पत्रकारों को सदैव एकजुट होकर कार्य करना बात कही। जय संगठन के जिलाध्यक्ष श्री उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहां की शासन द्वारा चलाई जा रही पत्रकारों के लिए सभी योजनाओं का लाभ जिले के पात्र पत्रकारों को दिलाया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिथि रविंद्र पांडे नेपानगर के सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की एवं एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय विजयवर्गीय, मनोज माहेश्वरी ने भी शिरकत की ।

बुरहानपुर से आए जय संगठन के पदाधिकारियों का नेपानगर में फूल माला से भव्य स्वागत किया और साथ ही नेपानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जय पत्रकार संगठन के बुरहानपुर पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

नेपानगर तहसील में इनकी हुई नियुक्तियां
नेपा तहसील अध्यक्ष - रविंद्र इंगले
उपाध्यक्ष - छगनलाल पटाईल
जिला महासचिव - विनोद चंदेले
सचिव - राजू राठौर
सह सचिव - दीपक आड़ाले,
पंकज रघुवंशी,
प्रमोद अग्रवाल
प्रचार सचिव - महेश वाणी
संदीप धाहट
*कार्यकारिणी सदस्य*- राजेंद्र चौधरी, सीताराम खराटे, कैलाश बिसरे, विनोद मोरे, मोहम्मद मुबारक, को नियुक्त किया।

*बुरहानपुर से जय संगठन के पदाधिकारियों में यह रहे मौजूद।*
संभागीय सचिव- नितिन इंगले
संभागी उपाध्यक्ष महेश मावले
जिलाध्यक्ष- उमेश जंगाले
जिला उपाध्यक्ष- बनवारी मेटकर
राजेश मावले
प्रवीण वाणे
जिला महासचिव- नयन कापड़िया, नौशाद नूर
सचिव- नीलेश सोनी
जिला मीडिया प्रभारी- निलेश महाजन
सह मीडिया प्रभारी - मुजफ्फर अली
*जिला कार्यकारिणी सदस्य* मोहम्मद अरमान, रफीक अंसारी, सुमित महेंद्रकर, श्याम सारवान
मोहम्मद अरमान
आदि पत्रकार उपस्थित थे।
आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को *जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया* "jai" परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
आपका
*विनय जी डेविड*
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जय)
प्रदेश अध्यक्ष (मप्र) 9893221036

No comments:
Post a Comment