
खजुराहो की नवजात पुत्री हेमलता के उपचार में हर संभव मदद करेगा पत्रकार संगठन आईसना -- देवेंन्द्र चतुर्वेदी
TOC NEWS
पत्रकार संगठन आईसना के संभाग अध्यक्ष देवेंन्द्र चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री शिवराज को भेजा पत्र मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना से लाभ दिलाने हेतु किया निवेदन,
विगत 4 दिन पूर्व खजुराहो में अरविन्द पटेल के घर जन्मी पुत्री हेमलता जिसका ह्रदय जन्म से ही शरीर के ऊपर है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय छतरपुर में होता रहा। कल चिकित्सीय परामर्श उपरान्त नवजात बच्ची को मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के लिए रिफर किया गया है।
पत्रकार संगठन आईसना के संभाग अध्यक्ष देवेंन्द्र चतुर्वेदी द्वारा मुख्यमंत्री जी से मुख्यमंत्री सहायता कोष से बच्ची के परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है, ताकि जब तक मासूम बच्ची हेमलता पटेल का इलाज चले उसके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े और बच्ची का जीवन सुरक्षित हो सके।।
आप सभी से निवेदन है कृपा कर इस बच्ची की मदद के लिए आगे आये धन्यवाद

No comments:
Post a Comment