Monday, January 22, 2018

सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह के खिलाफ बांबे हाईकोर्ट में याचिका, कल सुनवाई

सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह के लिए इमेज परिणाम

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में अभी जस्टिस लोया प्रकरण थमा नहीं है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर का भूत एक बार फिर उनके पीछे पड़ गया है। बांबे हाईकोर्ट में इस तरह की एक पीआईएल दायर हुई है जिसमें उससे सीबीआई को ये निर्देश देने की मांग की गयी है कि वो सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह के बरी होने को चुनौती दे।

इस पीआईएल को बांबे लायर्स एसोसिएशन की ओर से दायर किया गया है। ये वकीलों का वही संगठन है जिसने सीबीआई जज बीएच लोया की मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में आयोग गठित करने के लिए बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। और जिसकी सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख तय हुई है।
लाइव लॉ के हवाले से आयी खबर में बताया गया है कि याचिकाकर्ताओं ने सीबीआई जज जेटी उत्पट के तबादले के आदेश को भी चुनौती दी है। गौरतलब है कि उत्पट लोया से पहले सोहराबुद्दीन मामले की सुनवाई कर रहे थे। याचिका में कहा गया है कि तबादले का फैसला 27 सितंबर 2012 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ था। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गुजरात से मुंबई ट्रांसफर करते हुए पूरे मामले को एक ही जज से सुनवाई का निर्देश दिया था।
हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने जज उत्पट का तबादला करने का फैसला लिया था। बाद में जज बीएच लोया ने उनका स्थान लिया।
याचिका में कहा गया है कि पहले गुजरात सरकार पूरी मजबूती से इस बात को खारिज कर रही थी कि सोहराबुद्दीन का एनकाउंटर फेक होने के साथ पूरी तरह से राज्य प्रबंधित था। लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि ये एक फेक एनकाउंटर का मामला था।
पीआईएल में इस बात को चिन्हित किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के सामने 2010 में दायर की गई चार्जशीट में सीबीआई ने दावा किया था कि षड्यंत्र के बड़े हिस्से का पता लगा लिया गया है और अमित शाह षड्यंत्र के केंद्र में थे।
इसके साथ ही सीबीआई ने चार्जशीट में सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के गवाह तुलसी प्रजापति की एनकाउंटर के जरिये हत्या में भी अमित शाह को आरोपी बनाया था। उस केस को गुजरात से मुंबई ट्रांसफर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि-
“प्रशासनिक कमेटी केस को एक ऐसी कोर्ट को आवंटित करेगी जहां ट्रायल कानून के मुताबिक, बगैर देरी किए और पूरे न्यायोचित तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासनिक कमेटी इस बात को भी सुनिश्चित करेगी कि ट्रायल शुरू से अंत तक एक ही अफसर द्वारा संचालित किया जाए।”
याचिका में कहा गया है कि इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट की मंशा बिल्कुल साफ थी। इसके बाद भी जज उत्पट का एकाएक तबादला कर दिया गया और जज लोया ने उनकी जगह ली। इस तरह से पीआईएल में प्रशासनिक कमेटी की उस बैठक के मिनट्स को लाने की मांग की गयी है जिसमें तबादले का फैसला हुआ था। याचिकाकर्ताओं ने इस बात का दावा किया है कि सीबीआई के सामने भी उन्होंने अर्जी दी है। लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब नहीं मिला। यहां इस बात को बताना जरूरी है कि ये पत्र कुछ दिनों पहले ही 16 जनवरी 2018 को लिखा गया था।
पीआईएल पर सुनवाई 22 जनवरी को जस्टिस एससी धर्माधिकारी करेंगे।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news