Wednesday, April 25, 2018

क्षेत्र को खुशहाल बनाने के लिए मैने कोई कसर नहीं छोड़ी विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता - गृह मंत्री श्री सिंह

सागर | यदि किसी क्षेत्र में खुशहाली लाना है, तो उसका एक ही माध्यम है, वह है विकास। खुरई क्षेत्र को खुशहाल बनाने के लिए मैने कोई कसर नहीं छोड़ी। विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात बुधवार को प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने ग्राम सिलौधा में कही। वे यहां लोक कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। शिविर में 400 से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया गया। 
मंत्री श्री सिंह ने  कहा कि वे लोक कल्याण शिविरों में ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं। इसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास होता है। अभी तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया जाता है।
मंत्री श्री सिंह ने शिविर में 143 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे, 66 को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त, 35 को जाति प्रमाण पत्र, 15 को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र, 7 किसानों को भू-अधिकार पुस्तिका, 51 को मृदा हेल्थ कार्ड, 22 को राशन पर्ची, पांच को पेंशन और एक को नलकूप खनन की राशि भी प्रदान की। इसके साथ ही 15 लाख रूपए की लागत से बना पंचायत भवन और दो लाख रूपए के श्रमिक शेड का लोकार्पण किया। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सिलौधा में एक करोड़ 23 लाख रूपए की लागत से हायर सेकेण्ड्री स्कूल भवन बन चुका है। यहां साढ़े सात लाख रूपए का फर्नीचर भी यहां पहुच चुका है। साथ ही यहां तीन कमरों के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ रूपए की सिलोधा-मूडरी और सिलोधा-जरवांस सड़क बन रही है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में जितनी योजनाएं चलाई हैं, उतनी देश में कहीं नही है। सिर्फ खुरई विधानसभा क्षेत्र में फसल बीमा के रूप में 40 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। किसानों के खातों में एक साल में सरकार ने छह बार राशि डाली है। उन्होंने बताया कि पिछले 50 साल से अटकी चार हजार करोड़ रूपए की बीना परियोजना को उन्होंने शुरू कराया। अगले माह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका भूमि पूजन करने आ रहे हैं। इस योजना से क्षेत्र में सपन्नता आएगी और क्षेत्र की तकदीर और तसवीर बदल जाएगी। शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news