Tuesday, April 24, 2018

दोरनापाल में 9 नक्सली गिरफ्तार, जनताना कमांडर भी पकड़ा गया

सुकमा। दोरनापाल में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी के लिए इमेज परिणाम

सुकमा। दोरनापाल में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान जनताना कमांडर समेत 9 लोगों गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई सीआरपीएफ के 217वीं बटालियन और डीआरजी की टीम ने की है।

- महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रविवार को गढ़चिरौली में हुए मुठभेड़ में भारी संख्या में नक्सलियों को नुकसान पहुंचने के बाद मंगलवार को दोरनापाल में फिर बड़ी कामयाबी मिली है।
- यहां जनताना कमांडर समेत 9 माओवादियों को सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम ने पकड़ा है।
गढ़चिरौली में फिर मिले नक्सलियों के शव
- पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार सुबह 11 नक्सलियों के शव इंद्रावती नदी में बहते मिले हैं। इसी के साथ पिछले दो दिनों में नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा 37 तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि सोमवार शाम को ही सुरक्षाबलों ने अहेरी तहसील के जिमलगट्टा-रामाराम खांदला जंगल में हुई मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया था।
- जिला पुलिस की गढ़चिरौली से नक्सल आंदोलन को जड़ से उखाड़ फेंकने की कार्रवाई के तहत रविवार को मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे।
16-16 लाख के दो इनामी डिविजनल कमांडर को मार गिराया था
- रविवार सुबह भामरागढ़ तहसील में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे कसनापुर-बोरिया जंगल क्षेत्र में इंद्रावती नदी तट पर विशेष अभियान दल (सी-60) के कमांडो और सीआरपीएफ की 9वीं बटालियन के जवानों ने मिलकर मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया था।
- इनमें दो डिविजनल कमांडर- साईनाथ और श्रीनू भी शामिल थे। दोनों पर राज्य सरकार ने 16-16 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। साईनाथ के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 75 तो वहीं श्रीनू के खिलाफ 82 मामले दर्ज किए गए थे।
- सोमवार को 16 में से 11 नक्सलियों के शवों की शिनाख्त हो पाई। अन्य नक्सलियों के शवों की शिनाख्त का काम भी जारी है।
समर्पण के अलावा नक्सलियों के पास कोई चारा नहीं: डीजीपी
- महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सतीश माथुर ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नक्सलियों के पास अब आत्मसमर्पण के अलावा कोई चारा नहीं है। नक्सलियों में फूट के चलते हमें पुख्ता सूचनाएं मिल रही हैं। इसलिए भामरागढ़ जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सका।
- माथुर ने कहा कि नक्सलियों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम के तौर पर मोटी रकम दी जाती है, इसलिए भी हमारे पास सटीक सूचनाएं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि 126 पुलिसवालों को नक्सल विरोधी अभियान में काम करने के लिए पदोन्नति दी गई है।
ओडिशा में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीणों की मौत
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की सीमा से लगे ओडिशा के इलाके में मंगलवार को आईईडी ब्लास्ट होने से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई है।
- ये ग्रामीण ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे। वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में आ गए।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news