Wednesday, April 25, 2018

राज्यपाल ने किया भोपाल को टीबी मुक्त बनाने में जन-सहयोग का आव्‍हान

भोपाल : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2022 तक देश को टी.बी मुक्त बनाने के आव्हान पर सबसे पहले राजधानी भोपाल से टी.बी मुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
योजनाबद्ध तरीके से चलाए जाने वाले इस अभियान में सबसे पहले शिशुओं और महिलाओं को इस रोग से मुक्ति दिलाने पर ध्यान दिया जाएगा। क्षय रोगी 25 बच्चों को खोजा जाएगा और उनके माता-पिता को इलाज के बारे में जानकारी दी जायेगी। इन बच्चों में से टी.बी ऐसोसिएशन के सदस्य तथा देश के सम्पन्न लोगों से कम से कम एक बच्चे को गोद लेने में सहयोग लिया जायेगा।
राज्यपाल आज मध्यप्रदेश टी.बी ऐसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। राज्यपाल टी.बी. अस्पताल में टी.बी. महिला रोगियों से मिलीं और फल भेंट किये। उन्होंने रोगियों को पूरा इलाज कराने का सुझाव दिया। यह 50 वर्षों में पहला अवसर था जब कोई राज्यपाल टी.बी रोगियों से मिलने गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भोपाल के सभी नागरिकों, विधायकों, पू्र्व विधायकों पार्षदों, पूर्व पार्षदों, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस अभियान में हर संभव सहयोग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि आइये हम सब भोपालवासी टी.बी के खिलाफ इस जंग में भाग लें। कोई भी रोग ऐसा नहीं है जिसे निश्चय और दृढ इच्छा शक्ति से हराया नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि टी.बी रोगी महिलाओं और बच्चों के लिए घी, तिल और फलों के सेवन की आवश्यकता होती है। इसलिए समाज के सभी लोगों का दायित्व है कि वह इन वस्तुओं को उन तक पहुँचाए तथा रोगियों द्वारा इसका सेवन सुनिश्चित करने की ओर भी ध्यान दें। राज्यपाल ने कहा कि कई प्रबुद्ध और समाजसेवी लोग ऐसे हैं जो टी.बी मुक्त अभियान जैसे पुण्य के कार्यों में सहयोग करना चाहते हैं पर उन्हें ऐसे अभियानों की जानकारी नहीं होती है, न ही कोई उनसे संपर्क करता है। राज्यपाल ने टी.बी अस्पताल के डॉ. मनोज वर्मा को इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई योजना चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी लोगों का इसमें योगदान नहीं होगा, तब तक इन योजनाओं के परिणाम सामने नहीं आयेंगे।
ऐसोसिएशन की चेयरमेन श्रीमती मंजुला पांडा ने स्वागत भाषण दिया। सचिव डॉ. जी.पी. सक्सेना ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news